Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » Bajaj Pulsar N160 SS की डिलीवरी शुरू, 18.5 PS की पावर, Google Maps वाला TFT और इतने Ride Modes से मचाएगी तहलका…
    समाचार

    Bajaj Pulsar N160 SS की डिलीवरी शुरू, 18.5 PS की पावर, Google Maps वाला TFT और इतने Ride Modes से मचाएगी तहलका…

    By Tv36 HindustanAugust 8, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– Bajaj Auto ने अपनी पॉपुलर Pulsar N160 को बड़ा अपग्रेड देते हुए नए Pulsar N160 S और फ्लैगशिप N160 SS को बाजार में लॉन्च कर दियाी है। वहीं लॉन्च के ठीक एक दिन बाद ही नई बाइक की डीलरशिप्स पर पहुंचने की खबर सामने आ गई है। जिसमें Rushlane द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में डीलरशिप पर ट्रांसपोर्ट ट्रक से कई यूनिट्स उतरती दिखाई दे रही हैं। जिससे यह तो साफ है कि रिटेल डिस्पैच शुरू हो चुके हैं और ग्राहकों को डिलीवरी भी मिलनी शुरू हो गई है।

    कीमत और नया 4-वॉल्व इंजन बना सबसे बड़ा बदलाव
    बता दें कि नई Pulsar N160 SS की एक्स-शोरूम दिल्ली में कीमत 1,42,585 रुपये रखी गई है जबकि N160 S की कीमत 1,33,511 रुपये है। वहीं कंपनी ने मौजूदा 2-वॉल्व N160 को भी लाइनअप में बरकरार रखा है लेकिन नए मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव 164.5cc सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड, 4-वॉल्व इंजन का है। इसके साथ ही यह इंजन 9,500rpm पर 18.5PS की पावर और 8,000rpm पर 14.4Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं कंपनी के मुताबिक बाइक महज 4.5 सेकंड में 0 से 60km/h की रफ्तार पकड़ सकती है।
    ETB और 4 राइड मोड से बढ़ेगा मजा
    देखा जा रहा है कि नई बाइक में मैकेनिकल थ्रॉटल की जगह Electronic Throttle Body (ETB) तकनीक दी गई है। जिसके चलते बाइक में कई इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स जोड़े गए हैं। इनमें Road, Rain, Sport और Off-road जैसे चार राइड मोड शामिल हैं। इसके अलावा Crawl Technology और ऊंचे वेरिएंट में ट्रैक्शन कंट्रोल भी मिलता है। जिसका सीधा मतलब है कि रोजाना शहर में चलाने से लेकर अलग-अलग परिस्थितियों में राइडिंग तक बाइक को ज्यादा स्मार्ट बनाने की कोशिश की गई है।
    Google Maps वाला 5-इंच TFT डिस्प्ले
    N160 SS का एक और बड़ा आकर्षण इसका 5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल है। इसमें Google Maps मिररिंग की सुविधा दी गई है जिससे राइडर को नेविगेशन के लिए अलग से फोन देखने की जरूरत कम हो सकती है। वहीं डिस्प्ले Bluetooth और Wi-Fi कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है। इसके साथ ही बाइक में 37mm USD फ्रंट फोर्क्स, 300mm फ्रंट डिस्क, रेडियल रियर टायर, एडजस्टेबल क्लच और ब्रेक लीवर, कलर्ड अलॉय व्हील्स और नए ग्राफिक्स मिलते हैं। 14-लीटर फ्यूल टैंक और 795mm सीट हाइट को बरकरार रखा गया है।
    Apache और Xtreme 160R को मिलेगी टक्कर
    डीलरशिप पर पहुंचने के साथ Pulsar N160 SS की सीधी भिड़ंत TVS Apache RTR 160 4V और Hero Xtreme 160R 4V जैसी बाइक्स से होगी। 4-वॉल्व इंजन, राइड मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और Google Maps वाला TFT इसे सेगमेंट में काफी टेक्नोलॉजी-फोकस्ड विकल्प बनाते हैं।

    Post Views: 120

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल घर में मौजूद ये 5 चीजें बन सकती हैं आपका ‘सीक्रेट हथियार’…
    Next Article सावन अमावस्या पर राशि अनुसार दान करें ये चीजें, पितरों की कृपा से खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    सावन अमावस्या पर राशि अनुसार दान करें ये चीजें, पितरों की कृपा से खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार…

    August 8, 2026

    मच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल घर में मौजूद ये 5 चीजें बन सकती हैं आपका ‘सीक्रेट हथियार’…

    August 8, 2026

    महतारी वंदन योजना मातृशक्ति के सम्मान, आत्मनिर्भरता और परिवारों की समृद्धि का अभियान – मुख्यमंत्री श्री साय

    August 8, 2026

    उप मुख्यमंत्री ने किया पौधारोपण, बोले हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी स्वस्थ और सुंदर बनेगा…

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सावन अमावस्या पर राशि अनुसार दान करें ये चीजें, पितरों की कृपा से खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार…
    • Bajaj Pulsar N160 SS की डिलीवरी शुरू, 18.5 PS की पावर, Google Maps वाला TFT और इतने Ride Modes से मचाएगी तहलका…
    • मच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल घर में मौजूद ये 5 चीजें बन सकती हैं आपका ‘सीक्रेट हथियार’…
    • महतारी वंदन योजना मातृशक्ति के सम्मान, आत्मनिर्भरता और परिवारों की समृद्धि का अभियान – मुख्यमंत्री श्री साय
    • उप मुख्यमंत्री ने किया पौधारोपण, बोले हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी स्वस्थ और सुंदर बनेगा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?