श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने PSLV-C55 रॉकेट 2:19 बजे लॉन्च किया है। यह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सिंगापुर के दो सैटेलाइट और ISRO के प्लेटफॉर्म POEM के साथ उड़ान भर रहा है। दोनों सैटेलाइट धरती की निचली कक्षा में स्थापित किए जाएंगे। वहीं, POEM अंतरिक्ष के वैक्यूम (निर्वात) में कुछ टेस्टिंग करेगा। यह PSLV की 57वीं उड़ान है।अब तक 422 विदेशी सैटेलाइट को किया गया लॉन्च ISRO ने हाल ही में कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (ATR) में एक RLV स्वायत्त लैंडिंग मिशन (RLV-LEX) का सफलतापूर्वक संचालन किया। इस साल मार्च में 36 वनवेब सैटेलाइट लॉन्च के साथ, इसरो ने अब तक 422 विदेशी उपग्रहों को लॉन्च किया है। आज ये संख्या और बढ़ जाएगी।