गुवाहाटी। असम पुलिस ने इंडिया यूथ कांग्रेस(IYC) के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के खिलाफ असम युवा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंगकिता दत्ता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। 4-5 सदस्यीय पुलिस टीम कर्नाटक के लिए रवाना हुई
कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए असम यूथ कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंगकिता दत्ता को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। अंगकिता ने हाल ही में भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और उनके IYC सचिव वर्धन यादव द्वारा पिछले 6 महीनों से उत्पीड़न का आरोप लगाया था
इससे पहले APCC ने डॉ अंगकिता दत्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। अंगकिता ने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के खिलाफ परेशान करने और भेदभाव करने का आरोप लगाया था। एपीसीसी अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने गुरुवार (20 अप्रैल) को अंगकिता दत्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और जल्द से जल्द स्पष्टीकरण मांगा था। सूत्रों के मुताबिक, एपीसीसी ने गुरुवार को अंगकिता दत्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया