रायुपर। विगत कुछ दिनों से कुछ स्पा सेंटरों एवं होटलों में देह व्यापार होने की शिकायते प्राप्त हो रही थी। शिकायत को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी को उक्त संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आज दिनांक 23.04.2023 को उप पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू ललिता मेहर, उप पुलिस अधीक्षक अजाक ज्योत्सना चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक माना कल्पना वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा तथा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा महिला रक्षा टीम रायपुर की अलग – अलग 06 टीमें गठित कर शहर के विभिन्न स्पा सेंटरों एवं होटलो में छापेमार कार्यवाही की गई। छापेमार कार्यवाही के दौरान –
01. थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत मरीन ड्राईव के सामने स्थित बुद्धा स्पॉ सेंटर में स्पॉ सेंटर के संचालक हितेश चौहान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन तथा बेबीलॉन टॉवर बी ब्लॉक के प्रथम तल स्थित मोक्ष स्पॉ सेंटर के संचालक मन्नू सोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में धारा 4, 5, 7 पीटा एक्ट का अपराध पंजीबद्ध