छत्तीसगढ़:- मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है. पिछले चार दिनों से चल रहा आंधी बारिश का दौर अब खत्म होने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक अब तापमान में एक बार फिर बढ़ोत्तरी होने वाली है. जिससे गर्मी का दौर शुरू होगा. मौसम विभाग के मुताबिक अब कुछ ही इलाकों में हल्की बारिश और तेज रफ्तार हवाएं चलने की संभावना है. लेकिन गुरुवार से मौसम पूरी तरह से साफ होने वाला है. जिससे तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है. ऐसे में छत्तीसगढ़ में अब फिर से गर्मी सताने वाली है.
छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर से बदलाव दिखने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का दौर खत्म होने वाला है. जिसके बाद तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होने वाली है. जिससे गर्मी का दौर फिर से शुरू होने वाला है.
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों तक तापमान स्थिर रहने की संभावना है. जबकि तापमान में अगले तीन दिनों में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है. फिलहाल राजनांदगांव सबसे ज्यादा गर्म है. यहां तापमान 41 डिग्री तक है.
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार के दिन छत्तीसगढ़ में सुबह से अच्छी धूप खिलेगी और तापमान बढ़ेगा. लेकिन कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं. जबकि कुछ इलाकों में ही शाम तक हल्की बारिश या आंधी चल सकती है.
छत्तीसगढ़ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पास बना हुआ है. जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के पास रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में लगातार बदलाव दिख रहा है.
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह से अब खत्म हो जाएगा. जिसके बाद तापमान बढ़ने से गर्मी का असर तेज होने वाला है. मई के महीने में छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी होने की संभावना है.
छत्तीसगढ़ में मौसम पूरी तरह से साफ होने के बात तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होगी. जिसके बाद तापमान 45 डिग्री से ऊपर जाने की पूरी संभावना बनेगी. यानि भीषण गर्मी का दौर फिर से आने वाला है.
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम से आने वाली हवाओं की वजह से राज्य का मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है. छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में गुरुवार सुबह से ही मौसम में बढ़ोत्तरी दिख रही है.
