Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सोनाक्षी सिन्हा की ‘दहाड़’ का दिल दहलाने वाला टीजर रिलीज,27 लड़कियों की मौत की दहशत से भरी कहानी ….
    समाचार

    सोनाक्षी सिन्हा की ‘दहाड़’ का दिल दहलाने वाला टीजर रिलीज,27 लड़कियों की मौत की दहशत से भरी कहानी ….

    By Tv 36 HindustanApril 26, 2023Updated:April 26, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा, गुलशन देवैया, और सोहम शाह जैसे किरदारों से सजी क्राइड थ्रिलर सीरीज ‘दहाड़’ का दिल दहलाने वाला टीजर रिलीज हो गया है। जिसमें 27 लड़कियों की हत्या की दहशत से भरी कहानी को दिखाया गया है। ‘दहाड़’ का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा का दबंग अंदाज सभी के होश उड़ा देगा। ये सोनाक्षी सिन्हा की पहली वेब सीरीज है। 27 लड़कियों की दर्दनाक मौत और उन्हें न्याय दिलाने वाली एक महिला की कहानी है ‘दहाड़’। अपकमिंग वेब सीरीज ‘दहाड़’ में सोनाक्षी पुलिस ऑफिर के रोल में नजर आएंगी। रीमा कागती और ज़ोया अख़्तर की इस सीरीज़ का निर्देशन भी कागती ने ही रुचिका ओबेरॉय के साथ मिलकर किया है। क्राइम-ड्रामा सीरीज ‘दहाड़’ के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने अपना डिजिटल डेब्यू किया है। 27 लड़कियों की मौत का सच जानने और अपराधी को पकड़ने के लिए अपने जान की बाजी लगा देती नजर आईं सोनाक्षी।

    वेब सीरीज दहाड़ में सोनाक्षी सिन्हा 27 दर्दनाक मर्डर केस को सुलझाने की कोशिश करती हैं। टीज़र में 27 लड़कियों की संदिग्ध हत्या के बारे में दिखाया गया है जिसके बाद खूंखार मर्डरर को दबोचने के लिए खाकी वर्दी में गहराई से पड़ताल करती हैं सोनाक्षी। हालांकि, इसमें दिखाया गया है कि मर्डर के इन सभी मामलों में कोई भी रिपोर्ट दर्ज कराने वाला या गवाह नहीं है। इसके बाद सामने आती हैं सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी, जो इस अपराध का सामना करने और उन सभी महिलाओं को न्याय दिलाने का बीड़ा अपने कंधे पर उठाती है।

    एक्सेल एंटरटेनमेंट के को-प्रड्यूसर रितेश सिधवानी ने कहा, ‘दहाड़ की रोमांचक कहानी और कलाकारों के बेमिसाल प्रदर्शन ही इस क्राइम-ड्रामा को असाधारण बनाते हैं। सच कहूं तो रीमा और जोया ने काफी धैर्य और तालमेल के साथ इस कहानी के लिए एक अनोखी दुनिया की कल्पना की और उसे उन्होंने पर्दे पर बखूबी प्रदर्शित किया।’ फिल्म की को-प्रड्यूसर रितेश सिधवानी ने आगे ये भी कहा, ‘मेड इन हेवन, मिर्जापुर और इनसाइड एज की जबरदस्त कामयाबी के बाद, हम पूरी तरह आश्वस्त हैं कि प्राइम वीडियो के साथ यह साझेदारी भी कामयाबी का परचम लहराएगी।

    दुनिया भर के दर्शक इस हैरतअंगेज सफर का भरपूर आनंद लेंगे। इस सीरीज में सोनाक्षी, विजय वर्मा , गुलशन और सोहम ने अहम रोल निभाया है। 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में सभी प्राइम मेंबर्स 12 मई से इस सीरीज़ की स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। ‘दहाड़’ प्राइम मेंबरशिप में शामिल की गई सबसे नई सीरीज है। वेब सीरीज ‘दहाड़’ 8 एपिसोड का एक क्राइम ड्रामा है, जिसकी कहानी एक छोटे शहर के पुलिस स्टेशन में सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी और उनके साथ काम करने वाले पुलिसकर्मियों के इर्द-गिर्द घूमती है।

    Post Views: 0

    Heart-wrenching teaser release of Sonakshi Sinha's 'Dahaad' Hindi news horror-filled story of the death of 27 girls… india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleक्या है बोरे और बासी, क्यों छत्तीसगढ़ वाले खाते हैं, जानिये क्या हैं इसके फायदे…
    Next Article अपने ही ​बॉयफ्रेंड के पिता संग फरार हो गई प्रेमिका, पिछले एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी मोहित दलाल का इतने साल की उम्र में निधन, हार्ट अटैक से गई जान…

    August 21, 2026

    रातभर से अब तक लगातार बारिश, सुबह भी नहीं थमा पानी मौसम हुआ ठंडा…

    August 21, 2026

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री साय…

    August 21, 2026

    डेटिंग ऐप पर फेक प्रोफाइल से 67 साल के बुजुर्ग को फंसाया, फिर मोबाइल चोरी कर उड़ाए 1.30 लाख रुपये दो महिलाएं गिरफ्तार…

    August 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी मोहित दलाल का इतने साल की उम्र में निधन, हार्ट अटैक से गई जान…
    • रातभर से अब तक लगातार बारिश, सुबह भी नहीं थमा पानी मौसम हुआ ठंडा…
    • स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री साय…
    • डेटिंग ऐप पर फेक प्रोफाइल से 67 साल के बुजुर्ग को फंसाया, फिर मोबाइल चोरी कर उड़ाए 1.30 लाख रुपये दो महिलाएं गिरफ्तार…
    • होमवर्क न करने पर टीचर ने 6 साल के बच्चे को मारा थप्पड़, क्लास में ही हुई मौत; CCTV में कैद घटना…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?