Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अपने ही ​बॉयफ्रेंड के पिता संग फरार हो गई प्रेमिका, पिछले एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग…
    समाचार

    अपने ही ​बॉयफ्रेंड के पिता संग फरार हो गई प्रेमिका, पिछले एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग…

    By Tv 36 HindustanApril 26, 2023Updated:April 26, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक की गर्लफ्रेंड को उसके पिता से प्यार हो गया. एक दिन मौका देखकर दोनों घर से साथ भाग गए. लड़की के घरवालों ने अपहरण का केस दर्ज कराया. पुलिस ने जांच की तो पूरा मामला खुल गया. एक साल बाद दोनों को दिल्ली से बरामद किया गया. पुलिस का कहना है कि लड़की के बयान के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी.

    जानकारी के अनुसार, कानपुर के चकेरी इलाके में कमलेश अपने 20 साल के बेटे के साथ औरैया से काम की तलाश में आया था. कमलेश का बेटा मकान बनाने का काम करता था. इसी बीच वहीं रहने वाली 20 साल की लड़की से उसके प्रेम संबंध हो गए. लड़की कभी-कभी युवक से मिलने उसके घर भी जाती थी. जब कभी बॉयफ्रेंड घर पर नहीं मिलता था तो लड़की की बातचीत उसके पिता कमलेश से होने लगी.घर वालों को नहीं हुआ कोई शक:धीरे-धीरे लड़की अपने प्रेमी के पिता कमलेश से प्यार करने लगी. इसके बारे में बेटे को कुछ पता नहीं चला. लड़की मार्च 2022 में कमलेश के साथ घर से फरार हो गई. कमलेश का बेटा घर पर ही था, इसलिए लड़की के घरवालों को उस पर शक नहीं हुआ. लड़की के परिजनों ने चकेरी थाने में बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस को इस मामले में कोई सुराग नहीं लग रहा था कि आखिर लड़की गई कहां.

    पुलिस ने दोनों को दिल्ली से किया बरामद:

    थानेदार रत्नेश सिंह का कहना है कि पुलिस को जांच में पता चला कि लड़की का कमलेश के लड़के से मिलना जुलना था. जब पुलिस ने कमलेश के लड़के से पूछताछ की तो उसने बता दिया कि मेरी प्रेमिका को पिता ही ले गए हैं. इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की. पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कमलेश लड़की के साथ दिल्ली में रह रहा है और एक फैक्ट्री में काम करता है. इसके बाद पुलिस दिल्ली गई और दोनों को बरामद कर लिया.एसओ बोले- बेटे को पता था पिता की करतूतएसओ का कहना है कि कमलेश के बेटे को अपने पिता की इस करतूत के बारे में जानकारी थी, लेकिन शर्म की वजह से वह बता नहीं रहा था. पुलिस ने कमलेश को चकेरी थाने में रखा है. लड़की का मेडिकल कराया जाएगा और इसके बाद उसके बयान दर्ज होंगे. लड़की के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. थानेदार रत्नेश का कहना है कि अभी लड़की कमलेश के साथ ही रहने की बात कह रही है. लड़की और कमलेश दोनों बालिग हैं. ऐसे में उसके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी

    Post Views: 0

    Hindi news india The girlfriend eloped with her own boyfriend's father the love affair was going on for the last one year.. Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसोनाक्षी सिन्हा की ‘दहाड़’ का दिल दहलाने वाला टीजर रिलीज,27 लड़कियों की मौत की दहशत से भरी कहानी ….
    Next Article मुख्यमंत्री बघेल ने किया एतिहासिक कंकाली तालाब जीर्णोधार-सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी मोहित दलाल का इतने साल की उम्र में निधन, हार्ट अटैक से गई जान…

    August 21, 2026

    रातभर से अब तक लगातार बारिश, सुबह भी नहीं थमा पानी मौसम हुआ ठंडा…

    August 21, 2026

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री साय…

    August 21, 2026

    डेटिंग ऐप पर फेक प्रोफाइल से 67 साल के बुजुर्ग को फंसाया, फिर मोबाइल चोरी कर उड़ाए 1.30 लाख रुपये दो महिलाएं गिरफ्तार…

    August 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी मोहित दलाल का इतने साल की उम्र में निधन, हार्ट अटैक से गई जान…
    • रातभर से अब तक लगातार बारिश, सुबह भी नहीं थमा पानी मौसम हुआ ठंडा…
    • स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री साय…
    • डेटिंग ऐप पर फेक प्रोफाइल से 67 साल के बुजुर्ग को फंसाया, फिर मोबाइल चोरी कर उड़ाए 1.30 लाख रुपये दो महिलाएं गिरफ्तार…
    • होमवर्क न करने पर टीचर ने 6 साल के बच्चे को मारा थप्पड़, क्लास में ही हुई मौत; CCTV में कैद घटना…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?