दंतेवाड़ा। प्रदेश में 2 साल बाद सबसे बड़ा नक्सली हमला हुआ है। दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है और जवानों की गाड़ी को उड़ा दिया है जिसमे कुल 10 जवान और एक चालक शहीद हुए हैं। इस नक्सली हमले के बाद सीएम भूपेश ने अमित शाह को इस हमले की पूरी जानकारी दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री अमित शाह से फोन पर बात की है और केंद्र से हर संभव मदद करने का ऐलान किया है।
बताया जा रहा है कि इस नक्सली हमले में 3 जवान गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। बता दें, DRG के जवान ऑपरेशंस पर निकले हुए थे, इसी दौरान ये ब्लास्ट हुआ है। बताया जा रहा है कि एक नया कैंप खुला है और सड़क का काम अंतिम दौर पर है। इसी दौरान DRG के जवान इस इलाके से जा रहे थे। नक्सलियों ने डामर की सड़क के नीचे IED लगाया था और इसी दौरान ये जवान घायल हो गए।
घायल जवानों को जिला अस्पताल लाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें आगे रवाना किया जाएगा। मौके पर दो एंबुलेंस को रवाना किये जाने की खबर है। पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद हैं।