
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। चुनाव की तारीख नजदीक आता देख सभी राजनीतिक दल चुनावी दौरा करने पहुंच रहे हैं। इसी सिलसिले में प्रियंका गांधी वाड्रा भी पहुंची थी लेकिन इस दौरान उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला था जिसके बाद हर कोई हैरान हो गया। प्रियंका गांधी अपने प्रचार के दौरान एक रेस्टॉरेंट पहुंची जहां वे डोसा खाने नहीं बल्कि बनाने लग गई। ये देख कर हर कोई हैरान गया।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कर्नाटक के मैसूर के एक होटल में डोसा बनाने में हाथ आजमाया। प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के साथी नेता डीके शिवकुमार और रणदीप सिंह सुरजेवाला भी शामिल हुए। उनका डोसा बनाए का ये वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो गया।
रेस्टॉरेंट का नाम Mylari Hotel है, जो मैसूरु के सबसे पुराने भोजन स्थलों में से एक है। प्रियंका गांधी ने इसके बाद होटल के मालिक और उनके परिवार का शुक्रिया अदा किया और उनके साथ सेल्फी ली। बता दें कि, 224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को एक ही चरण में मतदान होगा, जिसकी मतगणना 13 मई को होनी है।