*कोरबा/ पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण द्वारा जिले में अपराधों पर नकेल कसने सख्त निर्देश दिए थे कड़ी अंतर्गत पुलिस चौकी प्रभारी CSEB को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि टीपी नगर का नूर आलम नामक व्यक्ति अपने यार्ड में भारी मात्रा में अवैध रूप से चोरी का स्क्रैप रखा है सूचना पर पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण को अवगत कराकर आवश्यक निर्देश प्राप्त किया गया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवम नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में चौकी सीएसईबी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में हमराह स्टॉफ से मदन जैन गली में स्थित नूर आलम के यार्ड में रेड कार्यवाही किया जाकर नूर आलम को मौके पर तलब कर सूचना से अवगत कराया अपने यार्ड में अवैध रूप से स्क्रैप होने के संबंध में आनाकानी करने लगा ।
जिसके यार्ड को चेक करने पर अंदर भारी मात्रा में लोहे का स्क्रैप छोटे बड़े वाहनों के टुकड़े,लोहे का पाइप,लोहे का सरिया,लोहे का प्लेट,वाहनों के चेचिस,ऑक्सीजन सिलेंडर,गैस सिलेंडर एवं अन्य लोहे के समान मिले जिसके संबंध में नूर आलम से कागजात चाहा गया कोई कागजात पेश नहीं किया जो अवैध संपत्ति पाए जाने पर मौके पर करीब 150 टन लोहे का स्क्रैप कीमत लगभग ₹ साठ लाख को गवाहों के समक्ष जप्त कर मौके पर यार्ड को सीलबंद किया गया। आरोपी के विरुद्ध अंतर्गत धारा 4(1-4 )जा फौ /379 भादवी के तहत अपराध घटित करना पाए जाने पर आरोपी नूर आलम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।