नई दिल्ली:– भारतीय टीम को इस महीने यानी जून में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलनी है। इससे पहले भारतीय टीम को सबसे बड़ा झटका लग चुका है। दरअसल, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं।
टीम व फैंस की परेशानी में हुआ इजाफा
आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन के बाद विराट कोहली से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में काफी उम्मीदें थी। दूसरी तरफ फैंस भी उन्हें इस सीरीज में खेलते हुए देखने के लिए बेताब थे। उनकी चोट ने फैंस और टीम मैनेजटमेंट की परेशानियों में इजाफा कर दिया है। आईपीएल 2026 में विराट कोहली का बल्ला खूब बोला था।
विराट कोहली के इस मामेल में जानकारी रखने वाले सूत्रो को समाचार एजेंसी पीटीआई को जानकारी दी है। फिलहाल अब भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में विराट कोहली खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच ODI सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून को धर्मशाला में खेला जाना है। इसके बाद दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ और तीसरा 20 जून को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।
