कर्नाटक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई जिसमें मोदी के गाडी के सामने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल फेंका गया है। जिससे आसपास के इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। प्रधानमंत्री मोदी के कर्नाटक दौरा का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी के साथ-साथ आज सीएम योगी भी कर्नाटक में हैं। दोनों ने जनसभाओं को संबोधित किया। कर्नाटक में होने वाले चुनाव को लेकर यहां के सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। जहां भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अपनी मजबूती और चुनावी जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां मेगा रोड शो करने वाले हैं। जिसे लेकर यहां के स्थानीय लोगों के साथ-साथ कर्नाटक में मैसूर का दौरा करने वाले लोगों ने आज बाद में शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो से पहले खुशी व्यक्त की