भिलाई। दुर्ग पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया हैं। पुलिस ने दो बांग्लादेशी चोर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी काफी शातिर हैं। इन्होंने भिलाई के स्मृतिनगर निवासी और पेशे से व्यापारी सौरभ जैन के यहां 60 लाख से अधिक की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि पुलिस ने चोरी के आरोपी सुजान शेख (22 साल) और हेमंत खलीफा को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बांग्लादेश के मदरईपुर जिला के रहने वाले हैं। ये लोग पिछले 5 साल से भारत के अलग-अलग जिलों में रहकर बड़ी-बड़ी चोरियों को अंजाम दे रहे थे। स्मृति नगर में चोरी की घटना के बाद से दुर्ग पुलिस की टीम इनके पीछे थी। यहां चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बांग्लादेश चले गए थे। इनके मोबाइल सीडीआर से इनका पता निकाला गया।
बांग्लादेश बॉर्डर दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार
इसके बाद दुर्ग पुलिस ने बांग्लादेश की पुलिस से संपर्क किया और उनकी मदद से दोनों आरोपियों पर नजर बनाए रखी। जैसे ही पुलिस को पता चला कि ये लोग फिर से इंडिया आ रहे हैं तो पुलिस ने इन्हें बार्डर में पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया। वहां से दोनों का ट्रांजिट रिमांड लेकर उन्हें दुर्ग लाया जा रहा है