श्रीनगर
उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया, दो आतंकवादी मारे गए हैं। उनकी पहचान की जा रही है। उनके पास से एक एके-47 राइफल और एक पिस्तौल समेत कई हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए
पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को वनिगम पयीन क्रीरी के द्राच इलाके में आतंकवादियों के होने की सूचना मिली थी।