नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के जेल प्रशासन और डीजीपी ने वारदात की गंभीरता को देखता हुए तिहाड़ जेल के एसिस्टेंड सुप्रीटेंटेड समेत 9 स्टाफ को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। आपको बता दें कि तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के दो वीडियो सामने आये है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि टिल्लू की कितनी बेरहमी से कई लोगों ने मिलकर हत्या की
दिल्ली के तिहाड़ जेल में सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया के मर्डर का सनसनीखेज CCTV फुटेज सामने आया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टिल्लू ताजपुरिया लाल टीशर्ट और हाफ पैंट पहने हुआ था. 7 से 8 कैदी कैसे चादर के सहारे जेल की फर्स्ट फ्लोर से नीचे उतरते हैं और हाई रिस्क जोन में बंद कैदी टिल्लू की बैरक में जाते हैं. पहले उसकी बैरक में घुसे और पहले अंदर हमला करते हैं. किसी तरह जान बचाने के लिए टिल्लू ताजपुरिया बैरक से बाहर आता है
गैंगवार में शामिल कैदी नुकीले हथियार से 100 से ज्यादा बार मारते हैं. सुबह करीब 6:11 बजे 7 से 8 बदमाश घुसे थे और करीब 2 मिनट तक हमला करते रहते हैं. उसके चेहरे से लेकर गर्दन, सीना हर जगह उसे मारकर वहीं लहूलुहान कर देते हैं. बता दें कि इस पूरे मर्डर की जिम्मेदारी कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी. दिल्ली के तिहाड़ जेल में गैंगस्टर सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया का मर्डर कैसे हुआ? किस गैंग ने टिल्लू ताजपुरिया की हत्या को अंजाम दिया. इस गैंग के पीछे की वजह क्या है
आपको बता दें कि देश की सबसे सुरक्षित माने जाने वाली जेल में से एक तिहाड़ जेल में ठीक सुबह 7-8 कैदियों ने हमला किया था. लोहे की ग्रिल से नुकीला हिस्सा तोड़कर टिल्लू ताजपुरिया के सीने में घोंप दिया गया. जिससे उसकी मौत हो गई. कैसे हुई हत्या और इसके पीछे क्या वजह रही, जानिए. दिल्ली के तिहाड़ जेल में 2 मई सुबह एक गैंगवार हुई जिसमें गैंग्स्टर सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई। टिल्लू ताजपुरिया का नाम गैंग्स्टर जितेंद्र गोगी की हत्या के सिलसिले में सामने आया था। बताया जा रहा है कि तिहाड़ में टिल्लू ताजपुरिया के दुश्मन गैंग के गुर्गे योगेश टुंडा ने उस पर लोहे के छोटे छोटे टुकड़े से हमला कर दिया था। जिससे टिल्लू ताजपुरिया के सिर पर गहरी और गंभीर चोट लगी थी। बाद में उसे जब दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित