* कोरिया/पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रामगोपाल गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देश पर रात 11:00 बजे कांबिंग गश्त शुरू किया गया। जिसमे शहर के विभिन्न भीड़भाड़ वाले इलाके कोरिया चौक,बाजारपारा,भवानी तिगड्डा,बस स्टैंड,स्कूलपारा एवं अन्य स्थानों पर पुलिस द्वारा आवाजाही करने वालों वालों को रोककर चेकिंग किया गया।
इस दौरान कोरिया पुलिस द्वारा हिदायत दिया जाता रहा अनावश्य बेवजह आधी रात को शहर में न घूमे। उक्त गश्त के दौरान बाइक,कार सहित अन्य वाहनों की जांच की गई साथ ही वाहन चालकों से पूरी डिटेल ली गई। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध पर नकेल कसने मध्य रात से कॉम्बिग गश्त किया गया है और अनावश्यक घूम रहे लोगो से पूछताछ की गई है।
उक्त गश्त में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अश्वनी सिंह एवं थाना स्टाफ के साथ थाना प्रभारी अजाक उप निरीक्षक विवेक खलखो,प्रभारी रक्षित निरीक्षक रमेश पूरेना,सहायक उप निरीक्षक नैन साय बेक,बाबू लाल पैकरा,समृत मरावी सहित 40 स्टॉफ गश्त में मौजूद रहे।