नई दिल्ली:-:फेमस पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए एक बेहद शानदार और बड़ी खबर सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद उनके ऑरा इंडिया टूर 2026 की तारीखों और शहरों की लिस्ट जारी कर दी गई है।
कुछ समय पहले लंदन के वेम्बली स्टेडियम में अपने एक शो के दौरान उन्होंने भारत में कॉन्सर्ट करने का संकेत दिया था। अब इस पूरे म्यूजिकल जर्नी का पूरा खाका सामने आ चुका है। यह टूर भारत के 7 अलग-अलग शहरों से होकर गुजरेगा, जहां फैंस को उनके गानों पर झूमने का मौका मिलेगा।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा कॉन्सर्ट
अहमदाबाद में 21 नवंबर को दिलजीत दोसांझ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉमेंस देंगे। इतने बड़े मंच पर कॉन्सर्ट को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस कार्यक्रम के लिए टिकटों की बिक्री बुकिंग ऐप बुक माय शो के जरिए से की जाएगी।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार कुछ विशेष श्रेणियों के लिए टिकटों की सीमित प्री-सेल 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शुरू कर दी जाएगी, जिसके लिए अभी से होड़ मचने की उम्मीद है।
स्टेज से परफॉर्म करने को लेकर खुश हैं दिलजीत
भारत में अपने फैंस के बीच परफॉमेंस करने को लेकर खुद दिलजीत दोसांझ भी काफी रोमांचित हैं। उन्होंने अपने इस टूर को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अपने देश की माटी और यहां के दर्शकों के सामने गाने का मजा ही अलग होता है।
आपको बता दें कि हाल ही में एक बातचीत के दौरान मीका सिंह ने दिलजीत की सक्सेस की तारीफ तो की, लेकिन साथ ही उनकी प्राथमिकताओं पर भी कड़े सवाल खड़े कर दिए। मीका ने आरोप लगाया कि दिलजीत अपनी बॉलीवुड से जुड़ी फिल्मों को इंटरनेट पर प्रचार करने में परहेज करते हैं, जबकि बाकी प्रोजेक्ट्स को लेकर उनका रवैया काफी अलग नजर आता है।
