Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गिरफ्तार लोगों की प्रापर्टी अटैच करनी शुरू, ईडी ने अब तक जिले में 21 करोड़ रुपए के प्लाट अटैच…
    अपराध

    गिरफ्तार लोगों की प्रापर्टी अटैच करनी शुरू, ईडी ने अब तक जिले में 21 करोड़ रुपए के प्लाट अटैच…

    By Tv 36 HindustanMay 16, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित तौर पर 2 हजार करोड़ रुपए की आबकारी गड़बड़ी में गिरफ्तार लोगों की प्रापर्टी अटैच करनी शुरू कर दी है। इस मामले में ईडी ने अब तक जिले में 21 करोड़ रुपए के प्लाट अटैच किए हैं, जिनमें से अधिकांश वीआईपी रोड के आसपास तथा नवा रायपुर के हैं। एक प्रॉपर्टी मुंबई में भी अटैच की गई है। वहां छापे में एक करोड़ रुपए के इन्वेस्टमेंट के लूज पेपर्स भी मिलें हैं। इसके अलावा ईडी की छापेमारी में अब तक 28 करोड़ रुपए के जेवर और 27 करोड़ रुपए के फिक्स डिपाजिट भी जब्त किए गए हैं। ईडी का दावा है कि जेवर एक ही डिस्टिलर के यहां से मिले हैं। इसके अलावा एक आरोपी के घर से 20 लाख रुपए का कैश मिला है। जिसका ईडी ने दस्तावेजों में उल्लेख किया है। शराब मामले में जितने लोगों को अब तक गिरफ्तार किया है, उनमें सब मिलाकर लगभग 53 एकड़ जमीन अटैच कर दी गई है।

    ईडी ने शराब मामले को लेकर कोर्ट में पेश किए गए दस्तावेजों में आरोप लगाया है कि पूरी व्यवस्था में चार तरीकों से की गई कमाई प्रॉपर्टी के अलावा कई तरह से इन्वेस्ट की गई है। रायपुर में प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट ज्वाइंट वेंचर (जेवी) के नाम से किया गया है। इसके अलावा इसी मामले में एक आरोपी के 27.5 करोड़ रुपए की फिक्स डिपाजिट फ्रीज किए गए हैं। ईडी का दावा है कि सभी एफडी उसी समय के हैं, जिस दरमियान शराब में गड़बड़ी की गई। इसके अलावा शराब कारोबारियों के घर छापों में 28 करोड़ के जेवर भी मिले हैं। इसे भी जब्त किया गया है। हालांकि ईडी ने सोमवार को कार्रवाई को लेकर प्रेस नोट जारी किया


    कारोबारियों समेत आधा दर्जन लोगों को ईडी ने फिर बुलाया : ईडी ने सोमवार को एक होटल कारोबारी और एक शराब कारोबारी समेत आधा दर्जन लोगों को सोमवार को समंस भेजकर अपने दफ्तर बुलवा लिया है। सभी से लंबी पूछताछ की गई, इसके बाद देर रात छोड़ा गया। कुछ अधिकारियों को भी समंस जारी कर बुलाया गया है। इनमें आबकारी अफसरों की संख्या ज्यादा है। गौरतलब है, कुछ आबकारी अधिकारियों को ईडी चार-चार बार पूछताछ के लिए बुला चुकी है। हालांकि शाम को कुछ लोगों को गिरफ्तार करने की अफवाह भी फैली थी।

    ब्रांडेड शराब की शार्टेज, अवैध विक्री बढ़ी

    केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बाद से ही राज्य के शराब दुकान से ब्रांडेड शराब गायब गई है। स्थिति अब ऐसी है कि आबकारी विभाग की प्रीमियम शॉप में भी ब्रांडेड शराब नहीं मिल रही है। फिलहाल स्थानीय ब्रांड की शराब ही दुकानों में बेची जा रही है। इस वजह से ब्रांडेड शराब पीने वाले लोग महाराष्ट्र और ओडिशा से शराब खरीदकर ला रहे हैं। इतना ही नहीं यूपी, झारखंड और एमपी बॉर्डर तक जाकर भी लोग ब्रांडेड शराब खरीद रहे हैं। बताया जा रहा है कि ब्रांडेड शराब का एफएल-10 लाइसेंस नवीनीकरण नहीं हो पाया है। इस वजह से राज्य के गोदाम में भी ब्रांडेड शराब का स्टॉक नहीं है।

    इस वजह से दुकानों से ब्रांडेड शराब गायब हो गई है। यह भी जानकारी मिल रही है कि जिनके पास यह लाइसेंस है वे ईडी की जांच के घेरे में हैं। इस वजह से भी बड़े कारोबारी न तो इस लाइसेंस को ले रहे हैं और न ही उसका रिनेवल करवा रहे हैं। राज्य की शराब दुकानों में अभी सिंबा, प्राइम टाइम, आफ्टर डार्क, एसी ब्लैक, रॉयल प्राइड, फ्रंट लाइन, पिस्टल, गोवा जैसी ब्रांड बिक रही है। इन शराब की कीमत 1200 रुपए तक है। इससे ऊंचा ब्रांड कहीं नहीं हैं। इससे पहले शराब दुकानों और खासतौर पर प्रीमियर शॉप में 50 हजार रुपए तक की भी शराब बिक रही थी। ब्रांड की शराब नहीं मिलने की वजह से ग्राहकों का दुकानवालों से विवाद भी हो रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि ईडी की लगातार जांच के बाद भी शराब दुकानों में लोकल ब्रांड की शराब को भी ओवररेट में बेचा जा रहा है। हालांकि मनपंसद ब्रांड नहीं मिलने की वजह से लोग लोकल ब्रांड भी ज्यादा कीमत में खरीद रहे हैं। इस साल अप्रैल से आबकारी विभाग की दुकानों में रॉयल स्टेट, ब्लेंडर प्राइड, सिग्नेचर, 100 पाइपर, ओल्ड मोंक जैसे ब्रांड गायब हैं। प्रीमियम शॉप में भी यह ब्रांड नहीं मिल रही है।

    Post Views: 0

    CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews Today news केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदेवरहा बाबा ; जिन्होंने इंदिरा गांधी के कहने पर अमिताभ बच्चन को दिया था नया जीवन…
    Next Article रोजगार मेला’ के तहत सरकारी विभागों में चयनित 71,000 कर्मियों को नियुक्ति-पत्र जारी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ट्विशा शर्मा समेत अन्य लड़कियों की मौत पर भड़कीं साध्वी हर्षानंद गिरी, इसे बताया जिम्मेदार…

    May 21, 2026

    अगले इतने सालो तक जारी रहेगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,लाखों किसानों को मिलेगा लाभ…

    May 21, 2026

    प्रदेश में आज से तीन दिनों तक थमेंगे ट्रकों के पहिये; देशव्यापी हड़ताल से इन संभागों का बाजार होगा प्रभावित…

    May 21, 2026

    दुनिया के ऊर्जा संकट का समाधान बनेगा ये देश पीएम ने दिया बड़ा बयान…

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ट्विशा शर्मा समेत अन्य लड़कियों की मौत पर भड़कीं साध्वी हर्षानंद गिरी, इसे बताया जिम्मेदार…
    • अगले इतने सालो तक जारी रहेगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,लाखों किसानों को मिलेगा लाभ…
    • प्रदेश में आज से तीन दिनों तक थमेंगे ट्रकों के पहिये; देशव्यापी हड़ताल से इन संभागों का बाजार होगा प्रभावित…
    • दुनिया के ऊर्जा संकट का समाधान बनेगा ये देश पीएम ने दिया बड़ा बयान…
    • 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में ‘RJ बस्तर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, बस्तर की एस बेटी के सपनों को मिला ग्लोबल मंच…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?