नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली, यूपी, पंजाब से राजस्थान तक देशभर में 122 ठिकानों पर छापेमारी की है. ये छापेमारी गैंगस्टर-खालिस्तानी टेरर नेटवर्क से जुड़े लोगों पर की गई है. बताया जा रहा है कि NIA ने ये छापेमारी लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, नीरज बवाना समेत दर्जन भर गैंगस्टर्स के करीबियों पर की गई है.
दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड, एमपी में 122 ठिकानों पर छापेमारी की गई है. दिल्ली -NCR: 32 जगह NIA की रेड जारी है.पंजाब-चंडीगढ़: 65 जगह पर छापेमारी की गई हैउत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़, बरेली और लखीमपुर में छापे मारे गए हैं.राजस्थान: 18 जगह पर NIA ने रेड डाली है.मध्य प्रदेश: 2 जगह NIA छापेमारी कर रही है.