नई दिल्ली: अनिल कपूर बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं. 60s में आते ही एक्टर पहले से भी ज्यादा बिजी हो गए हैं. पिछले कुछ सालों में, एक्टर को फन्ने खान, टोटल धमाल, एके बनाम एके और थार जैसी अलग-अलग प्रोजेक्ट में देखा गया है. एक्टर ने खुद तो एक अच्छा मुकाम हासिल किया ही है, लेकिन एक वक्त था कि उन्होंने इंडस्ट्री में उन लोगों की भी मदद की है, जो अपनी जिंदगी के सबसे बुरे फेस से गुजर रहे थे.
जी हां हाल ही में एक इंटरव्यू में अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने खुलासा किया कि अब वो कुछ नया और अलग करने की कोशिश में होते हैं. लेकिन पहले वो और इंडस्ट्री में कई अन्य लोग प्रोजेक्ट पर साइन इसलिए करते थे, ताकि वो दूसरे कलाकार की मदद कर सके जो इंडस्ट्री में सबसे बुरे दौर से गुजर रहा हो. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि दूसरे भी उनके लिए ऐसा ही करेंगे
.दिग्गज एक्टर (Anil Kapoor) ने कहा, “हमारी पीढ़ी ऐसी थी कि हम दोस्तों के लिए, रिश्तेदारों के लिए कुछ करते थे, जब लोग कुछ हद तक अच्छा नहीं कर रहे थे. अगर भगवान ने आपको वह मौका दिया है, और आपको वह पद दिया है जहाँ आप किसी ऐसे व्यक्ति के लिए किसी प्रकार की सहायता कर सकते हैं जिसे आप जानते हैं कि वह बहुत टैलेंटड है, लेकिन एक बुरे फेस से गुजर रहा है, ऐसे में आप उसकी मदद करेंगे और आप उसी चीज की उम्मीद करते हैं जब आप मैं मुश्किल दौर से गुजरें तो वो लोग भी आपके साथ खड़े होंगे.
एक्टर के वर्कफ्रंट की अगर बात करें तो उन्हें आखिरी बार नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ धर्मा प्रोडक्शन की ‘जुग-जुग जियो’ में देखा गया था. उन्होंने अप्रैल में फिल्मफेयर अवार्ड्स में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता. वह इस साल के अंत में रणबीर कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना के साथ संदीप रेड्डी वंगा की एनिमल में भी दिखाई देंगे.