: गौहर खान और जैद दरबार माता पिता बन गए हैं. दोनों ने ये खुशखबरी सोशल मीडिया पोस्ट के साथ उनके लाखों फैंस से साझा की. हालांकि उन्होंने अब तक बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है. गौहर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली गौहर ने अपने काम से एक खास पहचान और मुकाम हासिल किया है. एक्ट्रेस गौहर खान 10 मई को मां बनी और उन्होंने एक खूबसूरत बेटे को जन्म दिया. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी पोस्टपार्टम वेट लॉस जर्नी को फैन्स के साथ साझा किया.गौहर ने कुछ दिनों पहले एक फोटो साझा की थी. ये फोटो डिलीवरी के बाद बिग बॉस विनर की पहली फोटो थी जिसमें उन्होंने क्रीम कलर का खूबसूरत नाइट सूट पहना था. इस तस्वीर के साथ ही गौहर ने ये भी खुलासा किया था कि उन्होंने बच्चे को जन्म देने के 10 दिन के अंदर 10 किलो वजन कम किया है.गौहर खान ने 28 मई 2023 को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया. जिसमें एक्ट्रेस व्हाइट कलर की राउंड नेक टी-शर्ट में नजर आ रही हैं. ये टीशर्ट और ब्लैक फिटेड पैंट में गौहर अपनी फ्लैट टमी और स्लिम फिगर को फ्लॉन्ट करती हुईं नजर आ रही हैं. उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, “#नोफिलटर, 18-डेज पोस्टपार्टम” इस वीडियो के नीचे लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं.10 दिन में कम किया वजनगौहर ने अपनी इस वेट लॉस जर्नी के बारें में खुलासा करते हुए कहा कि “उन्होंने अपने बच्चे को जन्म देने के अठारह दिनों के अंदर अपने शेप में आने की कोशिश की है. गौहर ने डिलीवरी के बाद की अपनी पहली तस्वीर शेयर की थी. हालांकि इससे पहले ही इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने10 दिन में 10 किलो वजन कम किया था.”नहीं दिखाया बेटे का चेहराआपको बता दें, गौहर खान और उनके पति जैद दरबार दोनों ने पैरेंट बनने की अपनी जर्नी फैंस के साथ साझा की. लेकिन अब तक इस कपल ने अपने बेटे की मुंहदिखाई नहीं की है. कहा जा रहा है कि इन दोनों के बेटे का चेहरा देखने के लिए फैंस को कुछ महीने और इंतजार करना होगा.