वास्तु की दृष्टि से देखा जाए तो घर में तोता पालना बहुत ही शुभ माना जाता है। लेकिन इसे पालने के कुछ नियम भी बताए गए हैं जिनका ध्यान रखा जाना जरूरी है वरना तोता पालने के अशुभ परिणाम भी मिल सकते हैं।क्या हैं तोता पालने के फायदेतोता पालने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। जो लोग घर में तोता पालते हैं उन लोगों में निराशा कम पाई जाती है। साथ ही इससे बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। तोता पालने से आर्थिक लाभ भी मिलता है, और दरिद्रता घर से दूर भागती है।
अगर तोता पालना संभव नहीं है तो इसकी जगह उसकी तस्वीर भी लगाई जा सकती है। ऐसा करने से राहु, केतु और शनि की बुरी नजर आपके घर पर नहीं पड़ती। जिस कारण अकाल मृत्यु की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।किस दिशा में रखना चाहिए पिंजराजिस पिंजरे में आप तोते को रखते हैं उसे घर की पूर्वी उत्तर दिशा में रखना बहुत शुभ माना जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि उसका मन खुश हो। तोते के नाराज होने पर घर को बद्दुआ भी लग सकती है।
साथ ही इस चीज का भी ध्यान रखें कि आपका तोता गाली या अपशब्द कहना न सीखे। इससे दुर्भाग्य बढ़ता है। किन बातों का रखें ध्यानअगर आपके घर में बच्चे हैं तो आपको तोता जरूर पालना चाहिए। इससे बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ती है।