: रांची। दूल्हा दुल्हन या फिर पति पत्नी के तमाम प्रकार की खबरे सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। हालही में पत्नी की शादी की खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 10 जून को दूल्हा और दुल्हन शादी के बंधन में बंधे थे जिसके बाद से दुल्हन मायूस रहने लगी। वहीं धीरे धीरे पति को पता चला कि पत्नी किसी से मोबाइल पर बात करती है और वह इस शादी से खुश नहीं है। इतना ही नहीं पत्नी ने अपने प्रेमी संग भागने की कोशिश भी की लेकिन पकड़ी गई।आसपास के लोग कई प्रकार की बातें करते इससे पहले पति ने अपनी नई नवेली पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया। यह पूरा मामला झारखंड के पलामू बीचकिला गांव का है। पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के बीच किला गांव में पति सनोज कुमार सिंह ने पत्नी प्रियंका कुमारी को सामाजिक बंधन से मुक्त करते हुए उसे उसके प्रेमी जितेंद्र विश्वकर्मा के हवाले कर दिया। सनोज सिंह की पत्नी, नीलांबर-पीतांबरपुर (लेस्लीगंज) थाना क्षेत्र के तुर्काडीह गांव की रहने वाली है।थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि मनातू थाना के बीचकिला गांव निवासी सनोज कुमार सिंह की शादी 10 मई को प्रियंका के साथ हुई थी। कुछ ही दिनों के बाद सनोज को पता चला कि उसकी पत्नी प्रियंका का अपने गांव के ही युवक जितेंद्र से पिछले 10 सालों से प्रेम-संबंध है। जाति अलग होने के कारण उनकी शादी नहीं हो पाई। इसके बाद सनोज ने उक्त निर्णय लिया। परिजनों के अनुसार शादी के बाद भी प्रियंका, मोबाइल फोन से जितेंद्र से बात करती थी। सोमवार की दोपहर में जितेंद्र मनातू पहुंच गया। प्रियंका, प्रेमी के साथ भागने की तैयारी में थी परंतु ग्रामीणों ने उन्हे पकड़कर परिजनों के हवाले कर दिया
Previous Articleमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिला कार्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा में पुष्प अर्पित करते हुए किया नमन…
Next Article उर्फी के आउटफिट से लोग हुए पानी पानी…