नई दिल्ली । एक्ट्रेस सारा अली खान और विक्की कौशल इन-दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके के’ का जमकर प्रमोशन कर रहे है। पिछले एक महीने से ये स्टार्स कई राज्यों में प्रमोशन करने पहुंचे थे।फिल्म के प्रमोशन के आखिरी दिन ये स्टार कास्ट दिल वालों की दिल्ली पहुंची। इसी बीच सारा और विक्की कौशल दिल्ली की फेमस मार्केट जनपद भी पहुंचे। जहां दोनों ने ढेर सारी शॉपिंग की।दिल्ली पहुंचे सारा और विक्कीसभी जानते है कि सारा अली खान को स्ट्रीट शॉपिंग का बेहद शोक है। वह जहां भी जाती है वहां कि स्ट्रीट शॉपिंग करना नहीं भूलती। ऐसा ही कुछ उन्होंने आज दिल्ली में भी किया। गुरुवार दोपहर सौम्या और कपिल दिल्ली के जनपथ मार्केट में पहुंचे।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे देख सकते है सारा ढेर सारी ज्वेलरी की शॉपिंग करती नजर आ रही है।