आम आदमी पार्टी (आप) के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं केजरीवाल का भव्य स्वागत करेंगे। अभी तक उनका पार्टी के प्रदेश कार्यालय आने का कोई कार्यक्रम नहीं है। वह अखिलेश से मुलाकात कर सीधे दिल्ली वापस लौटेंगे।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने की आप की कोशिशों के बीच बुधवार को यहां समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे।
विपक्षी दलों से संपर्कआम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अध्यादेश के खिलाफ समर्थन हासिल करने के लिए गैर-बीजेपी दलों के नेताओं से संपर्क कर रहे हैं ताकि संसद में विधेयक लाए जाने पर इसे बदलने की केंद्र की कोशिश विफल हो जाए।
केंद्र ने 19 मई को दिल्ली में ग्रुप-ए के अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग के लिए एक प्राधिकरण बनाने के लिए अध्यादेश जारी किया था, जिसे आप सरकार ने सेवाओं के नियंत्रण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ धोखा बताया था। सुप्रीम कोर्ट द्वारा पुलिस, सार्वजनिक व्यवस्था और भूमि को छोड़कर दिल्ली में सेवाओं का नियंत्रण निर्वाचित सरकार को सौंपे जाने के एक सप्ताह बाद यह अध्यादेश आया।