Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सात फेरे के समय दूल्हे की हालत देखकर दुल्हन ने शादी से किया इनकार…
    शीर्ष आलेख

    सात फेरे के समय दूल्हे की हालत देखकर दुल्हन ने शादी से किया इनकार…

    By Tv 36 HindustanJune 8, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उरई,उत्तरप्रदेशः- यूपी के उरई में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी की रस्‍मों के बीच सात फेरों के समय दूल्‍हे को चक्‍कर आ गया और वह गश खाकर ग‍िर गया। दूल्‍हे की हालत देखकर दुल्‍हन ने शादी से ही इनकार कर द‍िया। दुल्‍हन के इस फैसले के बाद वर पक्ष से कहासुनी होने लगी। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे और अपनी अपनी बात रखी। गुरुवार का शाम तक मामले में समझौता नहीं हो सका था।

    नगर के बिजली घर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में बुधवार की रात उरई से बारात कालपी आई हुई थी। द्वारचार की रस्म होने के बाद अन्य रस्में हंसी खुशी से निभाई जा रही थीं। गुरुवार की सुबह सात फेरे लेते समय अचानक दूल्हे को चक्कर आ गया और वह गश खाकर गिर पड़ा। जैसे ही यह सब दुल्हन व उसके घरवालों ने देखा तो उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। दुल्‍हन पक्ष की ओर शादी से इनकार के बाद गेस्‍ट हाउस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काफी देर तक गेस्ट हाउस में दोनों पक्षों के लोग पंचायत करते रहे, लेकिन बात नहीं बनी।

    जब बात नहीं बनी तो दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंच गये, जहां पर वधू पक्ष ने दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ने का आरोप लगाया। वहीं, वर पक्ष के लोगों ने बताया कि दूल्हे को कोई बीमारी या दौरा नहीं आता, उसे सिर्फ चक्कर आ गया था। काफी देर तक बातचीत के बाद पुलिस ने दूल्हे का मेड‍िकल करवाने के लिए वर वधू पक्ष के लोगों को कानपुर भेजा। फिलहाल, मामले को लेकर काफी देर तक गहमा-गहमी बनी रही। वहीं, बारात उरई के रामनगर से कालपी के राजेपुरा स्थित एक गेस्ट हाउस में आई थी।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रचण्ड चक्रवाती तूफान बिपारजॉय के अति-प्रचण्ड चक्रवाती तूफान में घनीभूत होने की संभावना…
    Next Article दिल्ली से कुछ हवाई मार्गों के किराये में 14 से 61 प्रतिशत तक की कमी आई…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इन 3 चीजों का लेन-देन करते समय कहीं आप भी तो नहीं करते यह बड़ी गलती? आएगी कंगाली और बढ़ेगा तनाव

    May 20, 2026

    घर की छत पर मासूम को अकेली देख बदला ताऊ का ईमान, कर दी ये हरकत…

    May 20, 2026

    मेलोडी को ‘मेलोडी’ गिफ्ट पर सियासत कांग्रेस नेता बोले- आर्थिक संकट के बीच PM कर रहे नौटंकी…

    May 20, 2026

    मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला: तबादला नीति 2026 को दी मंजूरी, इतने जून तक होंगे ट्रांसफर…

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इन 3 चीजों का लेन-देन करते समय कहीं आप भी तो नहीं करते यह बड़ी गलती? आएगी कंगाली और बढ़ेगा तनाव
    • घर की छत पर मासूम को अकेली देख बदला ताऊ का ईमान, कर दी ये हरकत…
    • मेलोडी को ‘मेलोडी’ गिफ्ट पर सियासत कांग्रेस नेता बोले- आर्थिक संकट के बीच PM कर रहे नौटंकी…
    • मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला: तबादला नीति 2026 को दी मंजूरी, इतने जून तक होंगे ट्रांसफर…
    • हीट स्ट्रोक से गर्मी में ऐसे करें बचाव, तुरंत करें ये आसान बचाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?