कोरबा। जिले के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कमर्शियल कॉम्पलेक्स में भयानक आग लग गई है। जहां बैंक, इलेक्ट्रॉनिक, स्टेशनरी समेत एक दर्जन दुकानों में भीषण आग लगी है। वहीं बैंक एलआईसी ऑफिस समेत ऊपर के कांप्लेक्स में कई लोगों के अंदर फंसे होने की जानकारी है, जिन्हें बाहर निकालने की प्रयास जारी है। वहीं बचाव कार्य के दौरान साहेब कपड़ा दुकान के अंदर 5 लोग बेहोशी के हालत में मिले, जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल के लिए रवाना किया गया है।
बता दें कि कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर चौक स्थित कमर्शियल कांप्लेक्स में भीषण आग लगी है। घटना के वक्त कॉम्पलेक्स में कई लोग फंसे हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर दमकल की टीम बचाव कार्य में जुट गई है। वहीं आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आने वाली दुकानों में बैंक और एलआईसी का ऑफिस भी शामिल है। आग पर काबू पाने का प्रयास दमकल की टीम कर रही है।