मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान (Ira Khan) भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं। बावजूद इसके वह लाइमलाइट में खासी बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज को लेकर वह अक्सर चर्चा में रहती हैं।
इन दिनों वह अपने मंगेतर सर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी तस्वीरों पर रिएक्ट कर रहे हैं। आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने मंगेतर नूपुर शिखरे संग कुछ तस्वीरें हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने मंगेतर नूपुर शिखरे संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं।
इरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने मंगेतर नूपुर शिखरे संग भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही वायरल हो जाती है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर सामने आई उनकी तस्वीरे कुछ फैंस को काफी पसंद आ रही है, तो वहीं इन्हीं तस्वीरों पर ट्रोल्स इनका जमकर मजाक भी उड़ा रहे हैं।