ओडिशा के बालासोर में पिछले महीने 2 जून को हुए रेल हादसे को कौन भूल सकता है. इस हादसे ने सभी को सन्न कर दिया था. इसकी जांच केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) कर रही है, जिसने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें बालासोर के सीनीयर सेक्सशन इंजिनियर अरूण कुमार महांतो, सोहो के सीनियर सेक्शन इंजिनियर मोहम्मद आमिर खान और पप्पू टेक्निशियन शामिल हैं.
तीनों की गिरफ्तारी IPC की धारा 304 और 201 के तहत हुई है.पिछले 25 सालों में देश में सबसे बड़ी रेल दुर्घटनाओं में से एक चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस, हावड़ा जाने वाली एसएमवीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. इस भीषण हादसे में 280 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 1000 से अधिक लोग घायल हुए थे.
कोरोमंडल एक्सप्रेस पूरी गति से बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन के पास मुख्य लाइन के बजाय पासिंग लूप में घुस गई थी और एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी. टकराने के बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए थे. डाउन लाइन पर आ रही एसएमवीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के पिछले हिस्से से कुछ डिब्बे टकरा गए थे.इस हादसे के बाद रेलवे ने पहले सीआरएस जांच के आदेश दिए और फिर सीबीआई जांच के भी आदेश दिए.
दुर्घटना के बाद से रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के कई शीर्ष अधिकारियों को ट्रांसफर कर दिया, जिनके अधिकार क्षेत्र में यह त्रासदी हुई थी. शुरुआती जांच में दुर्घटना के संभावित कारण के रूप में या तो लापरवाही से या इरादे से सिग्नलिंग हस्तक्षेप की बात सामने आई थी.सीआरएस की रिपोर्ट में मानवीय गलती आई थी सामनेअभी हालही में कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) की एक हालिया रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें ट्रेन हादसे के पीछे मानवीय गलती बताई गई थी.
