नई दिल्ली:– पन्ना पहनने के फायदे
रत्नशास्त्र के अनुसार कुछ रत्न इतने पावरफुल होते हैं कि पूरी जिंदगी बदलकर रख देते हैं। अगर सही नियम से पन्ना रत्न को धारण किया जाए तो बुध कई तरह से जिंदगी में बदलाव लेकर आते हैं। जानें इस रत्न को धारण करने के बाद कौन से 5 शुभ संकेत दिखने लगते हैं?
दिमाग में आएगी क्लैरिटी
रत्नशास्त्र में माना जाता है कि पन्ना अगर सूट कर जाए तो धारण करने वाले के मन की उलझनों को काफी हद तक कम कर देता है। वहीं पन्ना की वजह से जिंदगी में कोई भी फैसला आसानी से लिया जा सकता है। जिन लोगों को हर एक छोटी बात पर कन्फ्यूजन होता है उन्हें भी इससे काफी फायदा मिलता है।
कम्यूनिकेशन स्किल्स में आता है निखार
पन्ना बुध का रत्न है तो इसे धारण करने से बातचीत करने के तरीके में काफी निखार आता है। इस रत्न को धारण करने वालों की बातों का लोगों पर जल्दी असर पड़ता है। अपनी बातों से ही ये लोगों का दिल जीतने लगते हैं।
पढ़ाई में बढ़ता है फोकस
बुध का रत्न होने की वजह से पन्ना का शुभ प्रभाव स्टूडेंट्स पर भी देखने को मिलता है। जिन लोगों का ध्यान बार-बार भटकता है उन्हें इस रत्न से लाभ मिलने लगता है। बच्चों के लिए ये रत्न फायदेमंद साबित होता है।
करियर-बिजनेस में नए मौके
रत्नशास्त्र के अनुसार अगर पन्ना सूट कर जाए तो करियर और बिजनेस में नए मौके भी दिलवाता है। जिन लोगों के काम अटके हुए हैं उनकी चीजें भी क्लियर होने लगती हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को खूब फायदा होता है तो वहीं नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलती है।
चेहरे पर दिखता है ग्लो
रत्नशास्त्र मान्यता है कि पन्ना जब सूट करने लगता है तो चेहरे पर एक अलग ही निखार आ जाता है। इस रत्न को धारण करने के बाद मन की बैचेनी और घबराहट भी दूर होने लगती है।
