रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक शुरू ।छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में विधानसभा सत्र 18 जूलाई से शुरू होने वाला है। विधानसभा सत्र से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कैबिनेट बैठक बुलाई है। जिसमें विधानसभा मानसून सत्र को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही विधानसभा में प्रस्तुत होने वाले विधेयकों को इस बैठक में मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा कर्मचारियों के आंदोलन पर भी चर्चा की जा सकती है।
बता दें कि, इसके पहले इसी महीने 6 जुलाई को हुई कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें सरकार ने कई बड़े फैसले लिए थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने एक बार फिर बैठक बुलाई।
