Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » व्यक्ति ने 3 महीने में पेटीएम को पौने दो करोड़ का चूना लगाया…
    शीर्ष आलेख

    व्यक्ति ने 3 महीने में पेटीएम को पौने दो करोड़ का चूना लगाया…

    By Tv 36 HindustanJuly 20, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ।फरीदाबाद, । तकनीकी खामी का फायदा उठाकर एक युवक ने ई-वॉलेट और आनलाइन पेमेंट एप पेटीएम काे पौने दो करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। मुखबिर के जरिये इस कांड का पता चलने पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 ने पेटीएम को सूचित किया। पेटीएम ने अपनी खामी दुरुस्त कर ली है।

    फरीदाबाद के सेक्टर-31 थाने में मुकदमा दर्ज कराकर मामले की विस्तृत जांच का निवेदन किया है। मुकदमा पेटीएम की फादर कंपनी वन97 कम्यूनिकेशन लिमिटेड की तरफ से नियुक्त प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह की शिकायत पर दर्ज हुआ है। जांच में व्यवधान की बात कहकर फिलहाल पुलिस धोखाधड़ी करने वाले युवक की पहचान उजागर नहीं कर रही है। ऐसे लगाया चूनापेटीएम अपने प्लेटफार्म से क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान की सुविधा भी प्रदान करता है।

    अमित कुमार ने शिकायत में बताया है कि जब कोई व्यक्ति बिल भुगतान करता है तो पेटीएम से राशि तुरंत क्रेडिट कार्ड में चली जाती है। वहीं, ग्राहक द्वारा दी गई राशि कुछ देर के लिए पेटीएम के प्लेटफार्म पर रहती है। करीब पांच मिनट बाद पेमेंट सक्सेसफुल का मैसेज आता है।आईडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड में भुगतान करने पर तकनीकी समस्या आ रही थी। इसमें ग्राहक द्वारा भुगतान करने पर पेटीएम से राशि तुरंत क्रेडिट कार्ड ट्रांसफर हो जाती थी, मगर ग्राहक की राशि चार घंटे तक पेटीएम के प्लेटफार्म पर रहती थी।तकनीकी खामी के चलते चार घंटे बाद भी पेमेंट सक्सेसफुल की बजाय कैंसिल पेमेंट का विकल्प आता था।

    कैंसिल पेमेंट करने पर ग्राहक द्वारा भुगतान की गई राशि वापस खाते में आ जाती थी, वहीं उसके क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान पहले ही हो चुका होता था। इस तरह आरोपित युवक ने करीब 200 बार कैंसिल पेमेंट के विकल्प का प्रयोग कर तीन महीने में पेटीएम से करीब पौने दो करेाड़ रुपये उड़ा लिए। जब तक क्राइम ब्रांच द्वारा सूचित नहीं किया गया, तब तक पेटीएम को इसकी जानकारी भी नहीं मिली।सेक्टर-31 थाना प्रभारी वीरेंद्र खत्री का कहना है कि वन97 कम्यूनिकेशन लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 इस मामले की जांच कर रही है।

    बड़ी हो सकती है हड़पी गई राशिइस मामले की जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि पेटीएम की तकनीकी खामी का फायदा उठाकर हड़पी गई राशि कहीं बड़ी हो सकती है। आरोपित ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को भी इस बारे में बताया था। अनुमान है कि काफी बड़ी संख्या में लोग इस तरीके से रुपये हड़प रहे थे। फरीदाबाद के अलावा अन्य जिलों में भी इस तरीके से पेटीएम से रुपये हड़पने की जानकारी जांच टीम के पास है। जांच टीम इस मामले में विस्तृत जांच कर रही है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदुर्ग जिले के पाटन शहर बना स्वच्छ भारत अर्बन का नया मॉडल …
    Next Article गगनयान मिशन में तीन अंतरिक्ष यात्रियों को 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर भेजने की तैयारी …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है ये साइलेंट संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है आपको भारी…

    June 12, 2026

    आखिर क्या है सुपर अल नीनो जिससे डरी हुई है सरकार, पीएम को करनी पड़ गई मीटिंग, कितना है खतरनाक…

    June 12, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस : बच्चों के हाथों में औजार नहीं, शिक्षा, संस्कार और सपनों की उड़ान होनी चाहिए : मंत्री श्री…

    June 12, 2026

    इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, यहां जा रहा था विमान…

    June 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है ये साइलेंट संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है आपको भारी…
    • आखिर क्या है सुपर अल नीनो जिससे डरी हुई है सरकार, पीएम को करनी पड़ गई मीटिंग, कितना है खतरनाक…
    • अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस : बच्चों के हाथों में औजार नहीं, शिक्षा, संस्कार और सपनों की उड़ान होनी चाहिए : मंत्री श्री…
    • इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, यहां जा रहा था विमान…
    • भारतीय शूटिंग जगत को बड़ा झटका, दिग्गज कोच का 49 वर्ष की उम्र में निधन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?