नूंह/मेवात, । हरियाणा के नूंह जिले में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं। अब नूंह में हिंसा की आंच गुरुग्राम के सोहना में भी पहुंच गई है। जहां हालात बेकाबू हो रहे हैं। नूंह में कई जिलों की पुलिस मौके पर पहुंची है।नूंह के बाद हिंसा जिले के अन्य हिस्सों में भी फैलती जा रही है। नगीना के बडकली चौक पर विशेष समुदाय के युवकों ने दुकानों पर पथराव किया है। वाहनों में तोड़फोड़ की है। फिरोजपुर झिरका में आंबेडकर चौक पर एक बाइक को आग लगा दी। जिले में इंटरनेट सेवा ठप्प कर दी गई है। इसके अलावा पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी है।
हरियाणा के नूंह में ब्रज मंडल यात्रा पर पथराव के बाद भड़की हिंसा के बाद एक बार फिर से मोनू मानेसर का नाम चर्चा में है। दरअसल मोनू मानेसर ने रविवार को एक वीडियो जारी करके कहा था कि वह नूंह की महारैली में शामिल होगा। यात्रा में शामिल होने के लिए वीडियो सामने आने के बाद से तनाव था।9:19:50 PMअराजक तत्वों ने पूरे जिले में छह घंटे तक तांडव मचायानलहड़ स्थित शिव मंदिर से जलाभिषेक कर निकली यात्रा पर खेड़का चौक के पास विशेष समुदाय के 200 से अधिक युवकों ने घेर कर हमला किया, जिसके बाद पूरे जिले में अराजकता फैल गई। नूंह में कई दुकानों को लूटा गया, तोड़फोड़ करने के बाद कुछ में आग लगा दी गई।
दोपहर डेढ़ बजे शुरू हुआ उग्र भीड़ का तांडव कुछ ही देर में पूरे जिला में फैल गया।8:26:19 PMमंदिर परिसर पहुंची सीआरपीएफनूंह में हुई हिंसा के बाद नलहड़ मंदिर परिसर में सैकड़ों लोग फंस गए हैं, जिन्हें निकाला जा रहा है। कुछ लोगों को निकाल लिया गया है। वहीं, सीआरपीएफ भी पहुंच गई है।8:03:05 PMनूंह विधायक ने की शांति की अपीलनूंह से कांग्रेस विधायक चौधरी आफताब अहमद लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहे हैं।
स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस की ऐसी नाकामी मैंने कभी नहीं देखी।7:53:14 PMNuh News Today: मुख्यमंत्री ने की शांति की अपीलमुख्यमंत्री मनोहर लाल नूंह जिले में उत्पन्न स्थिति पर आम जनता से शांति की अपील करते हुए कहा है कि संवाद के जरिए सभी विषयों का हल निकाला जा सकता है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शांति की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी नागरिक हरियाणा एक हरियाणवी एक के सिद्धांत पर चलते हुए समाज और प्रदेश के हित में सहयोग दें।मुख्यमंत्री ने कहा कि नूंह में जिस तरह की स्थिति उत्पन्न हुई उस स्थिति में हर आम नागरिक की जिम्मेदारी समाज और प्रदेश के प्रति और भी बढ़ जाती है। ऐसे में हमें कोई भी संदेश प्रचारित करते हुए और भी अधिक संवेदनशील होना चाहिए।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति देश के संविधान से ऊपर नहीं है। देश की अखंडता और शांति के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करते रहना चाहिए।
गुरुग्राम से नूंह जा रही थी भगवा यात्राभगवा यात्रा (ब्रजमंडल यात्रा) गुरुग्राम से शुरू हुई थी और नूंह जा रही थी। इसमें विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी शामिल थे। यात्रा नूंह के नलहड़ मंदिर पहुंची थी। यहां से यात्रा फिरोजपुर झिरका के झीर मंदिर जा रही थी, तभी उपद्रवियों ने पेट्रोल बम फेंकने और पथराव शुरू कर दिया था। इसके बाद हालात बेकाबू हो गए और हिंसा फैलती चली गई।7:39:16 PMएक होमगार्ड की मौत, 12 पुलिसकर्मी घायलनूंह में फैली हिंसा अब गुरुग्राम के सोहना तक पहुंच चुकी है।
इसमें अब तक 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं और एक होमगार्ड नीरज की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शाम करीब पांच बजे मेदांता अस्पताल में नूंह में हुए घायल 8 कर्मचारी पहुंचे थे, जिनमें होमगार्ड नीरज शहीद हो गए। वहीं, सोहना में गुरुग्राम सेक्टर-40 अपराध शाखा के निरीक्षक इंस्पेक्टर अनिल गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, होटल डीएसपी सज्जन सिंह के सिर पर चोट लगी हुई है। मेदांता हॉस्पिटल में कुल 13 पुलिसकर्मी घायल अवस्था में पहुंचे हैं।
हालात पर सरकार की नजर, फंसे लोग किए जाएंगे एयरलिफ्टहरियाणा के नूंह इलाके में दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद पैदा हुए हालात पर प्रदेश सरकार की बारीकी से निगाह है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्थिति को संभालने के लिए जहां नूंह क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए हैं, वहीं राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि किसी को डरने या घबराने की जरूरत नहीं है।
प्रदेश सरकार पीड़ित और प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करेगी। अनिल विज ने नूंह में फंसे लोगों को हवाई मार्ग के माध्यम से (एयर लिफ्ट) कराने की बात कही है। भीड़ ने एक युवक को पीटा, पुलिस ने बचायासोहना में भीड़ ने एक युवक को लाठियों से पीट-पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान पुलिस ने पहुंचकर युवक को बचाया। आरोप है कि शख्स अपनी छत से पथराव कर रहा था। यहां पथराव के साथ गोलीबारी भी हो रही है।
सोहना में बिगड़े हालातगुरुग्राम के सोहना में अब हालात बिगड़ते जा रहे हैं। उपद्रवी दुकानों में आग लगा रहे हैं और पथराव भी चालू है। इस दौरान गोलीबारी भी होने से मौके पर मौजूद गुरुग्राम सेक्टर-40 अपराध शाखा के निरीक्षक इंस्पेक्टर अनिल को गोली लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर डीसीपी सिद्धांत जैन पहुंच गए हैं और लोगों को समझाने का प्रयास जारी है।
गुरुग्राम में दुकानों में लगाई आगNuh Violence: गुरुग्राम में दुकानों में लगाई आगनूंह में हिंसक झड़प की आंच गुरुग्राम के सोहना में पहुंच गई है। उपद्रवी वाहनों में आग लगा रहे और तोड़फोड़ कर रहे हैं। सोहना के अंबेडकर चौक पर तनाव बढ़ने से पथराव शुरू हो गया है। दुकानों, खोके और कई गाड़ियों को आग लगा दी गई है। गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर कला रामचंद्रन ने कहा कि पुलिस की हर एक हरकत पर नजर है। पुलिस टीम हालात को संभालने के लिए लगी हुई है।
: नूंह डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने बुलाई दोनों पक्षों की बैठकनूंह के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि रात में साढ़े आठ बजे दोनों पक्षों की बैठक बुलाई है, जिसमें स्थिति को नियंत्रित करने का समाधान निकाला जाएगा। बता दें कि भगवा यात्रा के दौरान नूंह में हिंसक झड़प हो गई है, जो अभी तक जारी है।6:59:31 PMNuh Clash News: नूंह डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने बुलाई दोनों पक्षों की बैठकनूंह के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि रात में साढ़े आठ बजे दोनों पक्षों की बैठक बुलाई है, जिसमें स्थिति को नियंत्रित करने का समाधान निकाला जाएगा। बता दें कि भगवा यात्रा के दौरान नूंह में हिंसक झड़प हो गई है, जो अभी तक जारी है।
कार्यकर्ताओं ने पुलिस को इस बारे में सूचना पहले ही दे दी थी। आरोप लगाया है कि पुलिस ने इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की।मंदिर से निकलते ही बजरंग दल और हिंदू संगठनों के लोगों पर हमला किया गया। मौके पर पुलिस बल कम होने के चलते हालात बेकाबू हो गए और उपद्रवियों ने जमकर तांडव किया। आरोपियों ने लोगों को कार से निकालकर पीटा है। इसके अलावा दुकानों में भी की लूटपाट की गई है।
6:43:47 PMनूंह में वाहनों को जाने से रोकानूंह में विवाद के चलते पलवल पुलिस ने जयंती मोड पर उटावड़ मोड पर पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए सोहना के आगे वाहनों को नूंह जाने से रोका गया है। केएमपी से वाहनों को डायवर्ट किया गया है।6:41:38 PMइंटरनेट सेवा 2 अगस्त तक बंदहरियाणा सरकार ने नूंह जिला में साम्प्रदायिक तनाव को देखते हुए 31 अगस्त (सोमवार) शाम 4 बजे से लेकर 2 अगस्त रात 12 तक इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में हरियाणा के गृह सचिव श्री टीवीएसएन प्रसाद द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
6:34:11 PMइस तरह हो गई हिंसा शुरूइस तरह हो गई हिंसा शुरूहिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने श्रीराम की जयकार करते ही विशेष समुदाय के लोग विरोध करने लगे थे। दोनों ओर से पहले झड़प हुई फिर गोली चलाई गई। इसके बाद हिंसा की आग फैल गई।6:32:52 PMMonu Manesar News: मोनू मानेसर हत्याकांड मामले में फरार आरोपीराजस्थान में भरतपुर जिले के घटमीका गांव निवासी जुनैद और नासिर को गो-तस्करी के शक में बोलेरो गाड़ी में जिंदा जलाने के मामले में मोनू मानेसर फरार आरोपी है। उल्लेखनीय है कि इस साल 15 फरवरी को घाटमीका गांव से जुनैद और नासिर का अपहरण हो गया था। अगले दिन 16 फरवरी को जुनैद और नासिर के शव हरियाणा में भिवानी जिले के कस्बा लोहारू में जली हुई हालत में मिले थे।
6:32:00 PMMonu Manesar: हिंसा करने की पहले से हो रही थी तैयारीजानकारी के अनुसार, मोनू मानेसर का देर रात वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने यात्रा में शामिल होने की बात कही थी। इसके बाद से तनाव की स्थिति और पैदा हो गई थी। हालांकि वीडियो जारी होने से पहले तनाव था। जानकारी मिल रही है कि यात्रा के आयोजन को लेकर कई दिन से विशेष समुदाय के लोग वीडियो वायरल करके धमकी दे रहे थे। सीआईडी को इसकी जानकारी थी। मगर कोई करवाई नहीं की गई। हालांति मोनू मानेसर यात्रा में शामिल नहीं हुआ था।
