Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रकाश आंबेडकर का मोदी को अल्टीमेटम, बोले- कुर्सी छोड़ें वरना जारी होंगी ये 2 विवादित रील्स…
    राजनीति

    प्रकाश आंबेडकर का मोदी को अल्टीमेटम, बोले- कुर्सी छोड़ें वरना जारी होंगी ये 2 विवादित रील्स…

    By Tv36 HindustanMarch 4, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक बड़ा राजनीतिक धमाका किया है। मुंबई में आयोजित एक जन-विरोध प्रदर्शन के दौरान आंबेडकर ने पीएम मोदी को सीधा ‘अल्टीमेटम’ देते हुए कहा कि यदि वे अपनी “दो विवादित रील्स” को सार्वजनिक होने से रोकना चाहते हैं, तो उन्हें तुरंत प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

    मोदी का इस्तीफा चाहिए, सरकार का नहीं
    आंबेडकर ने अपने भाषण की क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की, जिसमें उन्होंने #EpsteinFiles और #MujraModi जैसे विवादित हैशटैग का उपयोग किया। उन्होंने कहा, ‘नरेंद्र मोदी जी, अप्रैल तक का इंतज़ार करें। आपकी दो रील्स बाहर लाए बिना हम चैन से नहीं बैठेंगे। अगर उन रील्स को रोकना है, तो कुर्सी खाली करें।’ दिलचस्प बात यह है कि आंबेडकर ने पूरी सरकार के इस्तीफे की मांग नहीं की, बल्कि केवल मोदी के ‘बलिदान’ की बात कही ताकि देश की संप्रभुता सुरक्षित रह सके।

    क्या बोले प्रकाश आंबेडकर कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अप्रैल तक इंताजार करो। तुम्हारी दो रील बाहर निकाले बिना नहीं रहूंगा। अगर वो रील नहीं आने देनी हैं, तो नरेंद्र मोदी को कुर्सी खाली करना होगा।”

    अमेरिका के साथ समझौते को लेकर लगाए आरोप
    प्रकाश आंबेडकर ने अमेरिका के साथ भारत के हालिया समझौतों को “गुलामी की संधि” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की स्वायत्त विदेश नीति अब खत्म हो चुकी है और देश अब अमेरिका की विदेश नीति के हिसाब से चल रहा है। उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से सीधा सवाल पूछा, “क्या आप ईरान युद्ध जैसे भविष्य के संकटों में अमेरिका के लिए भारतीय सैनिकों और सैन्य अड्डों के दरवाजे खोल देंगे?”

    वंचित बहुजन आघाड़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि एपस्टीन फाइल से जुड़े ईमेल में पीएम का नाम आना और बिना ‘सोर्स कोड’ के महंगे राफेल जेट खरीदना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। आंबेडकर ने तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि मोदी का नेतृत्व ‘कम्प्रोमिसेड’ है और वे विदेशी ताकतों के इशारों पर काम कर रहे हैं।

    आंबेडकर ने कांग्रेस समेत अन्य राष्ट्रीय दलों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जो साहस राष्ट्रीय दल पिछले 12 वर्षों में नहीं दिखा पाए, वह वंचित बहुजन आघाड़ी ने कर दिखाया है। उन्होंने औरंगाबाद में आरएसएस के खिलाफ निकाले गए मोर्चे का हवाला देते हुए कहा कि कल के आंदोलन ने मोदी सरकार के खिलाफ जन-आक्रोश की नींव रख दी है।

    Post Views: 735

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति सीएम सायं…
    Next Article इस कंपनी के प्रोडक्ट्स खरीदने का न जाने दें मौका, ‘होली है’ सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    संसद में आज Paper Leak Bill पर अहम बहस, 10 साल जेल और इतने करोड़ जुर्माने का प्रावधान…

    July 28, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई…

    July 28, 2026

    राष्ट्रपति के साथ नजर आने वाली ये महिला अफसर कौन जानिए मेजर नव्या शेखावत की कहानी…

    July 28, 2026

    आज खुलेगा निशातपुरा रेलवे स्टेशन, मोहन कैबिनेट बैठक, 50 से अधिक इन जिलों में बारिश का अलर्ट…

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • संसद में आज Paper Leak Bill पर अहम बहस, 10 साल जेल और इतने करोड़ जुर्माने का प्रावधान…
    • मुख्यमंत्री साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई…
    • राष्ट्रपति के साथ नजर आने वाली ये महिला अफसर कौन जानिए मेजर नव्या शेखावत की कहानी…
    • आज खुलेगा निशातपुरा रेलवे स्टेशन, मोहन कैबिनेट बैठक, 50 से अधिक इन जिलों में बारिश का अलर्ट…
    • कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 यहां की ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर, भारत को दिलाया पांचवां पदक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?