» मुंबई: इमरान हाशमी ये वही शख्स जिसकी पहचान पूरे इंडिस्ट्री में सीरियल किसर के तौर पर है। इमरान हाशमी को ये नाम इसलिए मिला क्योंकि कई फिल्मों में उन्होंने अपनी साथी एक्ट्रेस को किस किया था। एक दौर था जब उनके फैन्स उनके सिर्फ एक सीन को देखने जाते थे और फिल्में हिट भी हो जाती थी। लेकिन हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस के किस करने पर वह काफी ज्यादा हैरान हो गए थे।
दरअसल हम फिल्म अजहर के गाने बोल दो ना जरा की बात कर रहे हैं। इस गाने के दौरान डायरेक्टर के कट बोलने के बावजूद भी नरगिस फाखरी, इमरान हाशमी को लगातार किस किए जा रही थी और इसके बाद में पूरी यूनिट जोरों से हंसने लग गई थी।
आपको बता दें कि फिल्म अजहर को इंडियन क्रिकेटर अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी की स्टोरी पर बनाया गया था। इस फिल्म में एक गाना भी था ‘बोल दो ना जरा’ जो कि आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। इसी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फिल्म की शूटिंग के दौरान की कई सारी मजेदार चीजों को दर्शाया गया।
इस वीडियो में किसिंग सीन का शूट दर्शाया गया। डायरेक्टर के सीन समझाते समय नरगिस, इमरान को गले में हाथ डालकर पोजीशन सेट करती हुई नजर आई और इसके बाद में इमरान हाशमी मजाक में कहते हुए नजर आते हैं कि ‘अगर नहीं हुआ तो हम करते रहेंगे।’
इसके बाद में इमरान हाशमी और नरगिस फाखरी पर किसिंग सीन फिल्माया जाता है। यह सिन तो पूरा हो जाता है लेकिन डायरेक्टर कट बोल देते हैं, लेकिन एक बार फिर से इस सीन को शूट किया जाता है और इस बार यह अच्छी तरीके से शूट हो जाता है। लेकिन डायरेक्टर के कट बोलने के बावजूद भी नरगिस, इमरान को लगातार बुरी तरीके से किस करती हुई नजर आती हैं, जिसके बाद में इमरान के होठों पर नरगिस की लिपस्टिक लग जाती है और एक्टर शरमा जाते हैं।
वहीं, नरगिस मजाक में कह देती है कि उन्हें इमरान को किस करना था और अब वह फिल्म के लिए एक्स्ट्रा चार्ज करना शुरू कर देंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसे एक्टिंग कर रहा था जैसे उसको पता ही नहीं है कि क्या हो गया है। लेकिन वह झूठा है और उसे ये बहुत अच्छा लगा।
