नईदिल्ली I भारतीय घरेलू क्रिकेट के लिस्ट-ए के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट देवधर ट्रॉफी 2023 का फाइनल मुकाबला साउथ जोन और ईस्ट जोन की टीम के बीच में खेला जा रहा है. इस मैच में साउथ जोन की टीम की प्लेइंग 11 में युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर को जगह नहीं दी गई है. इसके पीछे की वजह उनका टूर्नामेंट के कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन माना जा रहा है.अर्जुन तेंदुलकर जिनको इस टूर्नामेंट में 2 मैच खेले उसमें वह सिर्फ 3 विकेट ही अपने नाम करने में कामयाब हो सके.
अर्जुन ने नार्थ ईस्ट के खिलाफ मुकाबले में 1 विकेट जबकि सेंट्रल जोन के खिलाफ मैच में 2 विकेट अपने नाम किए थे. अर्जुन तेंदुलकर को साउथ जोन की टीम ने फाइनल मैच मे ड्रॉप कर विधवत कावरेप्पा को मौका दिया गया है. अर्जुन को इसी साल हुए आईपीएल के 16वें सीजन में मुंबई इंडियंस की तरफ से डेब्यू करने का भी मौका मिला था.सर्वकालिक महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक अपने करियर में सिर्फ 4 आईपीएल मुकाबले खेले हैं. इसमें वह 3 विकेट अपने नाम करने में कामयाब हुए हैं.
