Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » होटल से गायब हुई दुल्हन ,हनीमून बनाने गए थे कपल…
    शीर्ष आलेख

    होटल से गायब हुई दुल्हन ,हनीमून बनाने गए थे कपल…

    By Tv 36 HindustanAugust 8, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। राजस्थान के जयपुर से बड़ा ही हैरान करने वाला मामल सामने आया है। आपको बता दें कि यहां मध्य प्रदेश से नई नवेली दुल्हन पति के साथ हनीमून मनाने गुलाबी नगरी जयपुर गई हुई थी, दोनों जयपुर के पर्यटक स्थल घूमने के बाद होटल पहुंचे, पति गाड़ी बुक करने बाहर गया हुआ था, कुछ देर बाद वापस लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी कमरे में नहीं थी।

    मिली जानकारी के अनुसार पति ने होटल के सीसीटीवी खंगाले तो उसमें दिखा कि पत्नी अपना सामान लेकर होटल से जा रही है, तुरंत ही पीड़ित ने झोटवाड़ा पुलिस थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले 24 वर्षीय युवक की बीते 29 जुलाई को 22 वर्षीय युवती के साथ भोपाल में शादी हुई थी। 5 अगस्त को हनीमून मनाने के लिए दोनों जयपुर गए हुए थे। जहां चौमू पुलिया के पास एक होटल में रूम बुक किया हुआ था।

    लगभग 12 बजे दोनों आमेर किला घूमने निकल गए और करीब 3 बजे होटल लौट आए, दोनों ने कुछ देर आराम करने के बाद सीकर के रिंगस स्थित बाबा खाटूश्याम जी मंदिर दर्शन करने का प्लान किया, इसके बाद पति कमरे में पत्नी को छोड़कर होटल के पास कार बुक करने के लिए चला गया, 15 मिनट बाद वह होटल के कमरे में आया लेकिन पत्नी नहीं मिली।

    जिसके बाद काफी देर तक युवक आवाज लगाता रहा लेकिन उसका कोई अता पता नहीं लगा, मोबाइल पर कॉल किया लेकिन फोन नहीं उठा, फिर होटल के CCTV चेक किए तो फुटेज में दिखा कि पत्नी मोबाइल पर बात करते हुए होटल से जा रही है।

    पुलिस के अनुसार भोपाल के पति-पत्नी शादी के बाद हनीमून मनाने 5 अगस्त को जयपुर आए थे, लेकिन इसी दौरान होटल में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई, पति कैब बुक करने होटल के नीचे गया तभी नाराज पत्नी होटल से चली गई। पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दी है और पत्नी से संपर्क करने का प्रयास कर रहे है, इसमें लुटेरी दुल्हन जैसा कोई मामला नहीं है,

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदुनिया का सबसे अमीर भिखारी रहता है मुंबई में…
    Next Article इतिहास का ऐसा मुगल शासक जो हमेशा डूबा रहता था भोग विलास में….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हवा में बातें न करें राहुल, आंकड़ों के साथ आएंबजट पर उठाए सवालों को वित्त मंत्री ने किया…

    February 1, 2026

    मर्दानी 3ने रविवार को दिखाया दम, रानी मुखर्जी की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें ये केलक्शन…

    February 1, 2026

    दवाएं सस्ती, टैक्स नियम आसान भारत की ग्रोथ प्लानिंग का ब्लूप्रिंट, बजट 2026 में वित्त मंत्री के बड़े ऐलान..

    February 1, 2026

    केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम सीएम सायं…

    February 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हवा में बातें न करें राहुल, आंकड़ों के साथ आएंबजट पर उठाए सवालों को वित्त मंत्री ने किया…
    • मर्दानी 3ने रविवार को दिखाया दम, रानी मुखर्जी की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें ये केलक्शन…
    • दवाएं सस्ती, टैक्स नियम आसान भारत की ग्रोथ प्लानिंग का ब्लूप्रिंट, बजट 2026 में वित्त मंत्री के बड़े ऐलान..
    • केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम सीएम सायं…
    • चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसले, स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा जानिए बजट को लेकर और क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?