रायपुर : भारत को 15 अगस्त 2023 को अपनी आजादी के 76 साल पूरे हो जाएंगे। सैकड़ों सालों की ब्रिटिश गुलामी के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ था। भारत के अलावा अन्य देश भी 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। हमारी तरह ये देश भी इस खास दिन को धूमधाम से मनाते हैं। तो आइए जानते हैं भारत की तरह 15 अगस्त को इंडिपेंडेंस डे मनाने वाले पांच देशों के बारे में।
दक्षिण कोरिया
भारत के अलावा दक्षिण कोरिया 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। पहले इस देश पर जापान का कब्जा था। 15 अगस्त 1954 को साउथ कोरिया आजाद हुआ।
उत्तर कोरिया
उत्तर कोरिया 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाता है। यह देश भी पहले जापान के अधीन था।
बहरीन
बहरीन 15 अगस्त 1971 को आजाद हुआ था। इस देश पर ब्रिटेन का कब्जा था। 15 अगस्त के दिन बहरीन के शासक ईसा बिन सलमान अल खलीफा को बहरीन का प्रमुख चुना गया था।
कांगो
15 अगस्त 1960 को कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य को फ्रांसीसी शासन से स्वतंत्रता प्राप्त हुई। यह देश मध्य अफ्रीका क्षेत्र में आता है। 1880 के दशक में इसे फ्रांस शासकों ने गुलाम बना लिया था। पहले इस देश को फ्रेंच कांगो के नाम से जाना जाता था। 1903 में इसे सेंट्रल कांगो के नाम से जाना गया। आजादी के बाद फुलबर्ट यूलू देश के पहले राष्ट्रपति बने और 1963 तक पद पर रहे।
लिकटेंस्टीन
लिकटेंस्टीन भी भारत के साथ 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है। ये देश पहले जर्मनी के नियंत्रण में था। 15 अगस्त को 1940 को राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया। तब से हर साल 15 अगस्त को लिकटेंस्टीनवासी इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं।
