देश में 77 वें स्वतंत्रता दिवस की धूम मची हुई है. नेता हो या अभिनेता या आम लोग देश को आजाद होने को लेकर तिरंगा फहराकर जश्न मनाया. वहीं बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने परिवार के साथ तिरंगा फहरा कर आजादी का जश्न मनाया. शाहरुख खान तिरंगा फहराने के बाद सोशल मीडिया पर परिवार के साथ फोटो और वीडियो शेयर की है. जिसमें वो मन्नत की छत पर नजर आ रहे हैं. वीडियो में गौरी खान, शाहरुख और अबराम साथ में खड़े हैं तो वहीं दूसरी तरफ पूरा स्टाफ. वहीं बीच में लहरा रहा है तिरंगा.
