रायपुर
15 अगस्त पर सीएम भूपेश बघेल ने शासकीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को घर से कॉलेज और कॉलेज से घर आने-जाने के लिए बस के माध्यम से निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। वहीँ अब इस घोषणा पर अमल होना शुरु हो गया है। उच्च शिक्षा विभाग में राज्य के सभी कॉलेजों के प्राचार्य को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है।
