Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जानिए कैसे बचे पैरालिसिस के खतरे से….
    शीर्ष आलेख

    जानिए कैसे बचे पैरालिसिस के खतरे से….

    By Tv 36 HindustanAugust 20, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पैरालिसिस या लकवा मारने की बीमारी बहुत गंभीर मानी जाती है। आपने भी कहीं न कहीं यह जरूर सुना होगा कि किसी को लकवा मार गया है। लकवा एक ऐसी बीमारी है जिसमें मरीज को पहले से कुछ पता नहीं चलता है और एकदम से अचानक दिक्कत शुरू हो जाती है। लकवा मारने की समस्या में मरीज का सही समय पर इलाज और थेरेपी होना सही माना जाता है।

    सही समय पर मरीज को उचित इलाज न मिलने से उसकी हालत बेहद गंभीर हो जाती है। इस बीमारी में शरीर के अंग भी काम करना बंद हो जाते हैं और मरीज एकदम से निष्क्रिय भी हो सकता है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर लकवा क्यों मारता है। लकवा किसी कमी के कारण होता है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।

    पैरालिसिस किसकी कमी से होता है?बीते कुछ सालों में लकवा या पैरालिसिस के मामले युवाओं में तेजी से देखे गए हैं। इसको लेकर हुई रिसर्च में पता चला कि युवाओं में तेजी से बढ़ रहे पैरालिसिस के मामलों के पीछे होमो-15 फैक्टर का बढ़ना जिम्मेदार है। पैरालिसिस की समस्या में शरीर में कुछ विटामिन की कमी भी बहुत घातक मानी जाती है।

    बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ समीर कहते हैं कि पैरालिसिस के मामले ज्यादातर लोगों में विटामिन की कमी, स्मोकिंग, हार्ट से जुड़ी समस्या और ब्लड प्रेशर के कारण होती है। ठंड के मौसम में पैरालिसिस के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं। शरीर में इन विटामिन की कमी पैरालिसिस का कारण बन सकते हैं-

    विटामिन बी 12 की कमीशरीर में विटामिन बी 12 की कमी के कारण आप पैरालिसिस या लकवा की समस्या का शिकार हो सकते हैं। दरअसल यह विटामिन कम होने पर होमो-15 फैक्टर बढ़ जाता है और इसकी वजह से आप पैरालिसिस की समस्या का अशिकर हो सकते हैं। शरीर में विटामिन बी 12 की कमी के कारण दूसरी समस्याएं भी होती हैं लेकिन अगर आप लंबे समय से इस समस्या के शिकार हैं तो आपको पैरालिसिस की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।

    शरीर में विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में मछली, अंडे, मांस, दूध और अन्य डेयरी उत्पाद और ताजे फलों को शामिल करना चाहिए।2. विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमीशरीर में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी के कारण भी आपको पैरालिसिस की समस्या हो सकती है। इस विटामिन की कमी के कारण भी आपके शरीर में होमो-15 फैक्टर बढ़ जाता है, जिसकी वजह से आप लकवा या पैरालिसिस की समस्या का शिकार हो सकते हैं।

    शरीर में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी को पूरा करने के लिए आपको डाइट में टमाटर, हरी पत्तेदार सब्जियां, साग, अखरोट, नारंगी, दूध, ताजे मटर, दाल और मेवा आदि को शामिल करें।

    3. विटामिन ई और सी की कमीशरीर में विटामिन ई और सी की कमी के कारण भी आप पैरालिसिस की समस्या के शिकार हो सकते हैं। ये विटामिन शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट के रूप में काम करते हैं। ऐसे लोग जिनके शरीर में विटामिन ई और सी की कमी लंबे समय से बनी रहती हैं, उन्हें कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। शरीर में विटामिन ई की कमी पूरा करने के लिए आप डाइट में हरी सब्जियां, पालक और ड्राई फ्रूट्स आदि का सेवन करें।

    शरीर में प्रमुख रूप से विटामिन बी 12, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन ई और विटामिन सी की कमी के कारण पैरालिसिस की समस्या का खतरा रहता है। पैरालिसिस से बचने के लिए डाइट में इन विटामिन की पर्याप्त मात्रा वाले फूड्स को जरूर शामिल करें और सही समय पर डॉक्टर की सलाह और इलाज लें

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरणदीप हुड्डा उन कुछ एक्टर्स में से एक हैं जो अपने किरदार में कुछ इस तरह से घुल जाते हैं कि अपनी खुद की पहचान ही खो देते हैं और उस किरदार का होकर रह जाते हैं….
    Next Article 5 साल में रायपुर और दुर्ग में बढ़ी मतदाताओं की संख्या….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज 20 फरवरी को सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, ग्राहकों के लिए सुनहरा मौका…

    February 20, 2026

    प्रदेश के किसानों की बल्ले-बल्ले होली से पहले इस दिन खाते में आएगी धान की अंतर राशि, नोट कर लें कन्फर्म डेट…

    February 20, 2026

    खत्म होगी इस देश की दादागिरी पैक्स सिलिका में शामिल हुआ भारत, 17 रेयर अर्थ मेटल्स की आपूर्ति पर होगा फोकस…

    February 20, 2026

    प्राधिकारी शशिकांत द्विवेदी ने धान उठाव की समीक्षा कर 28 फरवरी तक त्वरित पूर्णता के दिए निर्देश

    February 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज 20 फरवरी को सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, ग्राहकों के लिए सुनहरा मौका…
    • प्रदेश के किसानों की बल्ले-बल्ले होली से पहले इस दिन खाते में आएगी धान की अंतर राशि, नोट कर लें कन्फर्म डेट…
    • खत्म होगी इस देश की दादागिरी पैक्स सिलिका में शामिल हुआ भारत, 17 रेयर अर्थ मेटल्स की आपूर्ति पर होगा फोकस…
    • प्राधिकारी शशिकांत द्विवेदी ने धान उठाव की समीक्षा कर 28 फरवरी तक त्वरित पूर्णता के दिए निर्देश
    • KGF 2’ से यूट्यूब हिलाने वाले यश,‘Toxic’ के टीजर से फिर मचाएंगे धमाका…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?