बालों और स्कैल्प की साफ-सफाई के लिए शैम्पू करना कितना जरूरी है यह तो सभी जानते हैं। लेकिन, कई बार लोगों के लिए शैम्पू कर पाना मुमकिन नहीं हो पाता और वे अपने बालों की साफ-सफाई के लिए चिंतित रहते हैं। ऐसी स्थिति में ड्राई शैम्पू बहुत काम आता है। ड्राई शैम्पू हेयर केयर इंडस्ट्री में एक रेवोल्यूशनरी प्रॉडक्ट के तौर पर जाना जाता है। क्योंकि, यह उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित हुआ है जो बार-बार शैम्पू नहीं कर पाते या जिनके पास समय की कमी है और वे शैम्पू नहीं कर सकते हैं उनके लिए ड्राई शैम्पू काफी मददगार साबित होता है।
इसी तरह बिना पानी के बालों को शैम्पू करने की सुविधा भी लोगों के बीच काफी पसंद किए जाने की एक बड़ी वजह है। लेकिन, ड्राई शैम्पू के इस्तेमाल के कई फायदे हैं वहीं, इसका बहुत अधिक प्रयोग बालों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
इस लेख में आप पढ़ सकते हैं ड्राई शैम्पू के अधिक इस्तेमाल से होने वाले नुकसानों के बारे में।ड्राई शैंपू का इस्तेमाल क्यों करते हैं लोग?लोगों को ऐसे उत्पाद बहुत अच्छे लगते हैं जो आरामदायक हों। कई बार ऐसा होता है कि हमें अचानक किसी काम या फंक्शन में बाहर जाना पड़ता है। ऐसे में अगर आपके पास बालों को धोने का समय नहीं है, तो ड्राई शैंपू का विकल्प इस्तेमाल किया जाता है। जिन लोगों के पास बालों को धोने और सुखाने का समय नहीं होता वो इसका ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। वहीं कई बार ट्र्रैवलिंग के दौरान जब लोगों के पास बाथरूम या पानी जैसी सुविधा नहीं होती, तो वे ड्राई शैंपू को अपने साथ कैरी करना आसान विकल्प समझते हैं। ड्राई शैंपू को लोग ट्रैवल फ्रेंडली मानते हैं इसलिए ये आजकल इतना प्रचलित होता जा रहा है।
स्कैल्प गंदा होता है ड्राई शैंपू के अंश बालों में ही चिपककर रह जाते हैं। इसके इस्तेमाल से आपका स्कैल्प गंदा रहेगा (dirty scalp) और खुजली की समस्या हो सकती है। ड्राई शैंपू को लगाने के कुछ घंटे बाद या अगले दिन आपको बालों के ऊपर डैंड्रफ या पाउडर जैसी परत नजर आए सकती है, जो शैंपू के अवशेष के रूप में आपके बालों की समस्या का कारण बन सकती है।
डैंड्रफ की समस्या ड्राई शैंपू के पार्टिकल्स बालों में रह जाते हैं जिसके कारण बालों में डैंड्रफ की समस्या हो सकती है। ड्राई शैंपू के इस्तेमाल से बालों में रूखापन नजर आ सकता है। ड्राई शैंपू के कारण स्कैल्प में इन्फेक्शन भी हो सकता है।
स्कैल्प में खुजली बालों में बाउंस दिखाने के लिए ड्राई शैंपू का इस्तेमाल किया जाता है पर हर चीज के फायदे हैं, तो नुकसान भी हैं। ड्राई शैंपू लगाने के बाद पाउडर फॉर्म में बदल जाता है, जिसके कारण स्कैल्प में खुजली (scalp itching) और जलन की समस्या हो सकती है।स्कैल्प में पिंंपल्स होना ड्राई शैंपू के इस्तेमाल से पोर्स बंद हो जाते हैं। पोर्स बंद हो जाने के कारण स्कैल्प में पिंंपल्स हो सकते हैं। ड्राई शैंपू के नुकसान से बचने के लिए आपको ड्राई शैंपू के इस्तेमाल के बाद बालों को सफाई शैंपू और पानी से भी करनी चाहिए।
बाल झड़ने की समस्या ड्राई शैंपू में मौजूद केमिकल्स नैचुरल सीबम को एब्सॉर्ब कर लेते हैं। इसके कारण स्कैल्प में रेडनेस की समस्या हो सकती है। ड्राई शैंपू में बहुत से हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जिनके कारण बाल झड़ने की समस्या (hairfall) हो सकती है।
