Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ड्राई शैंपू के ज्यादा इस्तेमाल से होने वाले नुकसान जानिए….
    शीर्ष आलेख

    ड्राई शैंपू के ज्यादा इस्तेमाल से होने वाले नुकसान जानिए….

    By Tv 36 HindustanAugust 21, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बालों और स्कैल्प की साफ-सफाई के लिए शैम्पू करना कितना जरूरी है यह तो सभी जानते हैं। लेकिन, कई बार लोगों के लिए शैम्पू कर पाना मुमकिन नहीं हो पाता और वे अपने बालों की साफ-सफाई के लिए चिंतित रहते हैं। ऐसी स्थिति में ड्राई शैम्पू बहुत काम आता है। ड्राई शैम्पू हेयर केयर इंडस्ट्री में एक रेवोल्यूशनरी प्रॉडक्ट के तौर पर जाना जाता है। क्योंकि, यह उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित हुआ है जो बार-बार शैम्पू नहीं कर पाते या जिनके पास समय की कमी है और वे शैम्पू नहीं कर सकते हैं उनके लिए ड्राई शैम्पू काफी मददगार साबित होता है।

    इसी तरह बिना पानी के बालों को शैम्पू करने की सुविधा भी लोगों के बीच काफी पसंद किए जाने की एक बड़ी वजह है। लेकिन, ड्राई शैम्पू के इस्तेमाल के कई फायदे हैं वहीं, इसका बहुत अधिक प्रयोग बालों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

    इस लेख में आप पढ़ सकते हैं ड्राई शैम्पू के अधिक इस्तेमाल से होने वाले नुकसानों के बारे में।ड्राई शैंपू का इस्‍तेमाल क्‍यों करते हैं लोग?लोगों को ऐसे उत्‍पाद बहुत अच्‍छे लगते हैं जो आरामदायक हों। कई बार ऐसा होता है क‍ि हमें अचानक क‍िसी काम या फंक्‍शन में बाहर जाना पड़ता है। ऐसे में अगर आपके पास बालों को धोने का समय नहीं है, तो ड्राई शैंपू का व‍िकल्‍प इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। ज‍िन लोगों के पास बालों को धोने और सुखाने का समय नहीं होता वो इसका ज्‍यादा इस्‍तेमाल करते हैं। वहीं कई बार ट्र्रैवल‍िंग के दौरान जब लोगों के पास बाथरूम या पानी जैसी सुव‍िधा नहीं होती, तो वे ड्राई शैंपू को अपने साथ कैरी करना आसान व‍िकल्‍प समझते हैं। ड्राई शैंपू को लोग ट्रैवल फ्रेंडली मानते हैं इसल‍िए ये आजकल इतना प्रचल‍ित होता जा रहा है।

    स्‍कैल्‍प गंदा होता है ड्राई शैंपू के अंश बालों में ही च‍िपककर रह जाते हैं। इसके इस्‍तेमाल से आपका स्‍कैल्‍प गंदा रहेगा (dirty scalp) और खुजली की समस्‍या हो सकती है। ड्राई शैंपू को लगाने के कुछ घंटे बाद या अगले द‍िन आपको बालों के ऊपर डैंड्रफ या पाउडर जैसी परत नजर आए सकती है, जो शैंपू के अवशेष के रूप में आपके बालों की समस्‍या का कारण बन सकती है।

    डैंड्रफ की समस्‍या ड्राई शैंपू के पार्टि‍कल्‍स बालों में रह जाते हैं ज‍िसके कारण बालों में डैंड्रफ की समस्‍या हो सकती है। ड्राई शैंपू के इस्‍तेमाल से बालों में रूखापन नजर आ सकता है। ड्राई शैंपू के कारण स्‍कैल्‍प में इन्‍फेक्‍शन भी हो सकता है।

    स्‍कैल्‍प में खुजली बालों में बाउंस द‍िखाने के ल‍िए ड्राई शैंपू का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है पर हर चीज के फायदे हैं, तो नुकसान भी हैं। ड्राई शैंपू लगाने के बाद पाउडर फॉर्म में बदल जाता है, ज‍िसके कारण स्‍कैल्‍प में खुजली (scalp itching) और जलन की समस्‍या हो सकती है।स्‍कैल्‍प में प‍िंंपल्‍स होना ड्राई शैंपू के इस्‍तेमाल से पोर्स बंद हो जाते हैं। पोर्स बंद हो जाने के कारण स्‍कैल्‍प में प‍िंंपल्‍स हो सकते हैं। ड्राई शैंपू के नुकसान से बचने के ल‍िए आपको ड्राई शैंपू के इस्‍तेमाल के बाद बालों को सफाई शैंपू और पानी से भी करनी चाह‍िए।

    बाल झड़ने की समस्‍या ड्राई शैंपू में मौजूद केमिकल्स नैचुरल सीबम को एब्‍सॉर्ब कर लेते हैं। इसके कारण स्‍कैल्‍प में रेडनेस की समस्‍या हो सकती है। ड्राई शैंपू में बहुत से हान‍िकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, ज‍िनके कारण बाल झड़ने की समस्‍या (hairfall) हो सकती है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहथियार दिखाकर आरोपियों ने लूट लिया व्यापारी से 23 लाख रुपए….
    Next Article दिल्ली के गरीब परिवारों को मिलेगी अब मुफ्त में चीनी….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश के कण-कण में विराजमान हैं देवाधिदेव महादेव, प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा हमारी अमूल्य धरोहर सीएम साय…

    August 23, 2026

    भारत समेत दुनिया में महंगी हो रही चीनी, ब्राजील और अल नीनो ने बढ़ाई ये चिंता…

    August 23, 2026

    सावन में इन चीजों का दान करने से महादेव होंगे खुश, सुख, शांति और तरक्की के खुलेंगे द्वार…

    August 23, 2026

    प्रदेश के कण-कण में विराजमान हैं देवाधिदेव महादेव, प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा हमारी अमूल्य धरोहर सीएम साय…

    August 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश के कण-कण में विराजमान हैं देवाधिदेव महादेव, प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा हमारी अमूल्य धरोहर सीएम साय…
    • भारत समेत दुनिया में महंगी हो रही चीनी, ब्राजील और अल नीनो ने बढ़ाई ये चिंता…
    • सावन में इन चीजों का दान करने से महादेव होंगे खुश, सुख, शांति और तरक्की के खुलेंगे द्वार…
    • प्रदेश के कण-कण में विराजमान हैं देवाधिदेव महादेव, प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा हमारी अमूल्य धरोहर सीएम साय…
    • मुख्यमंत्री साय ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?