चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है. ऐसे में सर्च इंजन गूगल ने भी एक खास डूडल के जरिए जश्न मनाया है. गूगल के डूडल में दिखाया है कि किस तरह से चंद्रयान 3 चांद के दक्षिण ध्रुव के हिस्से में सफलतापूर्वक लैंड कर गया है. इसके बाद रोवर बाहर निकलता है. इससे चांद भी बहुत खुश है. साथ ही डूडल के आखिरी में पृथ्वी को भी दिखाया गया है.इससे पहले गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने ट्वीट कर चंद्रयान 3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए बधाई दी थी.
