नई दिल्ली । केंद्र सरकार की पीएम किसान योजना सबसे योजनाओं में से एक है। जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। ये पैसा 4 महीनों में 2-2 हजार रुपये के तौर पर किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाता है। अब तक किसानों को 14 किस्तों के लाभ मिल चुके हैं। वहीं अब 15 वीं किस्त भेजी जाएगी। लेकिन इससे पहले किसान 3 जरुरी कामों को फटाफट करें ले नहीं तो किस्त अटक सकती है।
योजना के नियमों में हुए बदलावदरअसल पीएफ किसान स्कीम में लगातार गड़बड़ी हो रही है। जिसके बाद केंद्र सरकार ने कुछ नियमों में बदलाव किए हैं। इसके तहत सभी किसानों को केवाईसी कराना जरुरी हो गया है। जिससे कि अपात्र किसानों को इसका लाभ मिल सके। इसके अलावा अपनी जमीन का भी सत्यापन कराना जरुरी कर दिया है। बैंक की डिटेल अगर सहीं नहीं है तो उसकी पूरी जांच करें अगर इन तीनों कामों को सहीं से नहीं किया जाता है तो किस्ता का लाभ नहीं मिलेगा।
किस महीने में आएगी पीएम किसान की 15वीं किस्तस्कीम के मुताबिक पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच में आती हैं और दूसरी किस्त अगस्त और नवंबर के बीच में आती हैं। तीसरी किस्त का लाभ दिसंबर से मार्च महीने में दिया जा सकता है। ऐसे में ये संभावना जताई जा रही है कि अगली किस्त के 2 हजार रुपये जल्द ही खाते में भेजे जा सकते हैं।
