इंदौर:- राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस आज देशभर में मनाया जा रहा है। हॉकी के पूर्व खिलाड़ी और हॉकी टीम के कोच मीर रंजन नेगी ने आईबीसी 24 से बातचीत में मेजर ध्यान चंद को भारत रत्न देने की मांग की है। मीर रंजन नेगी का कहना है की भारत रत्न के असली हकदार मेजर ध्यान चंद है लेकिन हमारी बार बार मांग करने के बावजूद इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
आज देश में नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया जा रहा है, इस दिन मेजर ध्यान चंद का जन्मदिन होने कारण राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में यह दिन मनाने का निर्णय लिया गया है, नेशनल स्पोर्ट्स डे पर मीर रंजन नेगी ने आईबीसी 24 से खास बातचीत की, इस दौरान उन्होंने कहा की हम मेजर ध्यान चंद को भगवान मानते है, ओलम्पिक में मेजर ध्यानचंद ने देश को 3 बार गोल्ड दिलवाया है, उसके बावजूद उन्हें भारत रत्न नहीं दिया गया, जबकि भारत रत्न के असली हकदार मेजर ध्यान चंद है। देश के साथ ही विदेशों में भी उनके नाम पर कई स्टेडियम बनाये गए है। उनके नाम से सरकार पुरस्कार दे रही है, लेकिन अभी भी एक कसक है कि उन्हें भारत रत्न दिया जाए।
