रायपुर. प्रदेश भाजपा जल्द ही 25 सीटों पर अपने विधानसभा उम्मीदवारों की सूची जारी करने जा रही है. खबर है कि यह लिस्ट 10 सितंबर तक आ सकती है यानि कांग्रेस की पहली लिस्ट आने के ठीक बाद.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पांच वर्तमान विधायकों की टिकट खतरे में है, इनमें मुख्य रूप से वर्तमान भाजपा विधायक ननकीराम कंवर, बिन्द्रानवागढ़ से डमरूधर पुजारी, धमतरी से रंजना डीपेन्द्र साहू, नारायण चंदेल और बेलतरा से रजनीश सिंह का नाम बताया जा रहा है.
सर्वे में इन उम्मीदवारों की जीत की संभावना बेहद क्षीण बताई गई है इसलिए पार्टी इनकी जगह नए चेहरे दे सकती है.दूसरी लिस्ट में जिन सीटों पर नाम लगभग तय हो गए हैं, उनकी सूची इस प्रकार है :रायपुर दक्षिण — बृजमोहन अग्रवालरायपुर पश्चिम — राजेश मूणतभाटपवारा — शिवरतन शर्मा या अनुज शर्माबिलासपुर — अमर अग्रवालकेशकाल — नीलकण्ठ टेकामआरंग — खुशवंत दाससीतापुर — अनिल निराला, कांग्रेस से भाजपा प्रवेश हुआमुंगेली — पुन्नूलाल मोहिलेअकलतरा — सौरभ सिंहराजनांदगांव — डॉ रमन सिंहकोण्डागांव — लता उसेण्डीबिल्हा — धरम लाल कौशिकमस्तूरी — डॉ कृष्ण मूर्ति बांधीकुरूद — अजय चंद्राकर
