कोरबा के जिला अस्पताल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने अपनी पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप बगल में भर्ती मरीज पर लगाया। इतना ही नहीं मरीज ने अपने छह परिचितों को अस्पताल में बुलवाकर दुष्कर्म करने वाले मरीज और उसके परिवार का अपहरण कर जमकर पिटाई कर दी। इधर जैसे ही इस घटना की जानकारी जिला अस्पताल प्रबंधन को हुई तो उनके होश उड़ गए। पुलिस भी दुष्कर्म और अपहरण की शिकायत पर मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
ये पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। Also Read – छत्तीसगढ़ में शिक्षा और सुविधा का अच्छा वातावरण – मंत्री रविन्द्र चौबे दरअसल, ये पूरा मामला जिला मेडिकल कॉलेज का है। यहां पर रजगामार का रहने वाला भागीरथी पिछले कुछ दिनों से मलेरिया का उपचार करवा रहा है। भागीरथी का आरोप है कि सोमवार 4 अगस्त की रात 11 से 12 बजे के बीच छह लोग हॉस्पिटल के अंदर आये और उसका और उसके दो बेटों का अपहरण कर बस में ले गए। इस दौरान तीनों के साथ जमकर मारपीट की। घटना के बाद आरोपी फिर से अस्पताल के पास तीनों को छोड़कर चले गए। इधर जैसे ही अस्पताल प्रबंधन को पता चला कि भर्ती मरीज और उसके परिजनों का अपहरण हो गया तो पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया।
