Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 250 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा में प्रवेश किया….
    शीर्ष आलेख

    250 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा में प्रवेश किया….

    By Tv 36 HindustanSeptember 7, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा। कोरबा विधानसभा क्षेत्र के 250 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति पर भरोसा करते हुए आज भाजपा में प्रवेश किया। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज में कोरबा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी लखनलाल देवांगन एवं जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह के द्वारा इन सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा का गमछा पहनकर पार्टी में प्रवेश कराया गया। जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिक निगम में चयनित पार्षदों की बैठक भी हुई। छाया पार्षद भी इस बैठक में शामिल हुए।

    इन सबकी उपस्थिति में 250 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा में प्रवेश कराया गया।इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के द्वारा आम जनता के जीवन स्तर को ऊंचा उठने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं इन 9 वर्षों के कार्यकाल में प्रारंभ की गई है। इन योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन देश भर में किया जा रहा है और छत्तीसगढ़ की जनता,कोरबा विधानसभा की जनता को भी प्रधानमंत्री की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

    जिला अध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में भी बनाना है और इसके लिए सभी कार्यकर्ता अभी से तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीति ही ऐसी है कि इसकी तरफ युवा वर्ग एवं महिलाएं आकर्षित हो रहे हैं। इसी का परिणाम है कि आज कांग्रेस के 250 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं।उन्होंने सभी नव प्रवेशी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि वह भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कम करें।

    नेता प्रतिपक्ष नेता हितानंद अग्रवाल ने कहा कि आज भाजपा पार्षद दल की बैठक भी हुई है और हम सभी पार्षद यह संकल्प लेते हैं कि न सिर्फ कोरबा विधानसभा बल्कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया जाएगा और हमारे कार्यकर्ता तन मन धन से प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए काम करेंगे। हितानंद अग्रवाल ने नगर पालिक निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं कोरबा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक पर हमलावर होते हुए कहा कि इनके द्वारा पूरे क्षेत्र का विकास भेदभाव पूर्वक कराया गया है।

    भाजपा कार्यकर्ताओं के वार्डों की उपेक्षा की गई है। कोरबा विधानसभा क्षेत्र में कहीं भी विकास नजर नहीं आता बल्कि पूर्व में कराए गए कार्यों को ही अपना कार्य बात कर लीपापोती कराई जा रही है।भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और नगर निगम क्षेत्र में तो कार्य हो ही नहीं रहे हैं। चुनाव का वक्त आने पर महापौर के द्वारा बड़े-बड़े वादे और वार्डों में दौरा का दिखावा किया जा रहा है जिसे जनता भली-भांति समझती है। आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी पर जनता अपना भरोसा जताएगी।

    अन्य वक्ताओं ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि वह लोगों तक घर-घर जाकर भाजपा सरकार की योजनाओं एवं कार्यों के बारे में जानकारी दें।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयहां जन्माष्टमी में किया जाता है राधा कृष्ण का 100 करोड़ के गहनों से श्रृंगार….
    Next Article आदित्य L1 सैटेलाइट ने यात्रा के दौरान पृथ्वी और चांद की तस्वीरें भेजी…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…

    February 25, 2026

    पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…

    February 25, 2026

    विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…

    February 25, 2026

    विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…
    • पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…
    • विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…
    • विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?