Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » यह है दुनिया का सबसे खतरनाक चूहा ,जहर भी नहीं करता इस पर असर….
    News

    यह है दुनिया का सबसे खतरनाक चूहा ,जहर भी नहीं करता इस पर असर….

    By Tv 36 HindustanSeptember 11, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंसानों की दुनिया और जंगल दोनों में ताकतवर का ही दबदबा माना जाता है, लेकिन कभी-कभी शरीर में छोटा दिखने वाला काफी भारी पड़ सकता है जिसका अंदाजा कोई नहीं लगा पाता. ऐसा ही कुछ है ग्रास हॉपर माउस जिन्हें स्कॉर्पियन हैम्स्टर के नाम से भी जाना जाता है. अपने छोटे शरीर, गोल चमकीली आंखें और ग्रे कलर के फर के साथ यह आपको भले ही क्यूट लगे, लेकिन इसमें एक बहुत खतरनाक शिकारी छिपा होता है.इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यह दूसरे चूहों की तरह प्लांट सीड और सब्जी खाने की जगह ताजा मांस खाना पसंद करते हैं.

    इसके लिए यह खुद शिकार करते हैं और अपने रास्ते में आने वाले बिच्छू, सांप और दूसरे जीवों का भी शिकार करने में कोई झिझक नहीं करते हैं. इनकी गोल काली आंखें रात में शिकार करने के लिए बनी होती हैं और दिन के समय में यह अपने बिल में आराम करते हैं. इस प्रजाति के चूहे कभी भी अपना बिल नहीं बनाते हैं बल्कि यह दूसरे जीवों से उनका घर छीन लेते हैं.

    आंखें बंद करके ढूंढते हैं शिकारग्रास हॉपर माउस मूल रूप से नॉर्थ अमेरिका के सबसे गर्म रेगिस्तान सोनारन में पाए जाते हैं. यह जीतने खूंखार होते है, उतने ही पारिवारिक भी होते हैं. यह अपनी मादा और बच्चों का साथ मरते दम तक नहीं छोड़ते हैं. रेगिस्तान में अपने लिए भोजन की तलाश करना छोटे जीवों के लिए आसान नहीं रहता, लेकिन इन चूहों ने अपने तेज दिमाग का परिचय देते हुए मरुस्थल में भी भूखे ना रहने का तरीका ढूंढ लिया है.

    शिकार से निकलने वाली गंध से लगाते हैं अदांजायह अपने शिकार को ढूंढने के लिए उसकी गंध और शरीर के वाइब्रेशन से उसका पता लगाते हैं. इसके लिए यह अपनी आंखें बंद करते हैं और अपना पूरा फोकस शिकार के शरीर से आने वाले वाइब्रेशन पर लगा देते हैं. इसी कारण यह रात में भी बहुत ही आसानी से अपने शिकार तक पहुंच जाते हैं. छोटे साइज की वजह से शिकार को इनका पता भी नहीं लगता.इनका पेट किसी भी तरह के भोजन को पचाने में सक्षम होता है.

    यह अपनी पानी की जरुरत भी अपने शिकार से ही पूरी करते हैं और रोजाना अपने वजन के बराबर भोजन करते हैं. वैसे तो टिड्डे इनके आहार में मुख्य रूप से होते हैं, लेकिन इससे इनका पेट नहीं भरता. इसलिए यह बिच्छू और सांप का भी शिकार करते हैं.जहर का नहीं होता असरग्रास हॉपर माउस पर किसी भी प्रकार के जहर का कोई असर नहीं होता. यह सांप की पतली स्किन को भी अपने नुकीले दांतों से फाड़ डालते हैं. यहां तक कि बिच्छुओं की प्रजाति में सबसे खतरनाक और जहरीला माने जाने वाले ट्री स्कॉर्पियन को भी यह शिकारी चूहे आसानी से मारकर अपना शिकार बना लेते हैं.

    इन चूहों पर क्यों नहीं होता जहर का असरअब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इन चूहों पर किसी जहर का असर क्यों नहीं होता तो इसका जवाब है सेंसरी न्यूरॉन. इन चूहों ने धीरे-धीरे इसे अपने शरीर के अंदर विकसित किया है. सेंसर न्यूरॉन के कारण इनको दर्द महसूस नहीं होता है और न ही इनके शरीर में जहर का असर होता है. हालांकि यह भी अपने इलाके को लेकर काफी संवेदनशील होते हैं और अगर इनके इलाके में कोई दूसरा चूहा आ जाता है तो यह उसको मारने के बाद ही दम लेते है.

    अपने इलाके में ही रहना पसंद करते हैंयह अपने इलाके को मार्क करने के लिए रात के समय में अपने आगे के दोनों पैरों को उठाकर भेड़िए की तरह चीखते हैं. हालांकि यह मांसाहारी होते हैं, लेकिन अगर इनको कोई शिकार नहीं मिलता तो फिर ये पेड़-पौधे खाकर भी अपना पेट भरते हैं, लेकिन इस दौरान भी इनके भोजन में 90 फीसदी कीड़े ही होते हैं.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजी20 समिट में खर्च हुए 4 हजार 200 करोड़ रुपये, आखिर भारत को इससे क्या हुआ हासिल….
    Next Article एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी को लेकर आन्ध्र प्रदेश में सियासत गरमाई….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल 24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा…

    March 23, 2026

    पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…

    March 23, 2026

    आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…

    March 23, 2026

    72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…

    March 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल 24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा…
    • पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…
    • आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…
    • 72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…
    • अंत्योदय का संकल्प करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?